इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

\'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

05 Oct 2026

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आगामी हांगकांग सिक्सेस-2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा।


भारतीय टीम में भुवनेश्वर के अलावा क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी और टी. नटराजन को शामिल किया गया है।


हांगकांग सिक्सेस छह खिलाड़ियों के साथ खेला जाने वाला तेजतर्रार प्रारूप है, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी लय बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। मुकाबले तेज गति वाले और अधिक स्कोर वाले होते हैं तथा आक्रामक क्रिकेट पर जोर रहता है। बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जबकि प्रत्येक खिलाड़ी से गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण सहित सभी विभागों में योगदान की उम्मीद रहती है।


भारतीय टीम हांगकांग सिक्सेस में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से वापसी करेगी। भारत ने 2025 के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के तहत दो रन की जीत से की थी, लेकिन इसके बाद के मुकाबलों में हार के साथ उसका अभियान समाप्त हो गया था।


पाकिस्तान 2026 संस्करण में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। उसने पिछले साल फाइनल में पदार्पण करने वाले कुवैत को हराकर हांगकांग सिक्सेस का रिकॉर्ड छठा खिताब अपने नाम किया था।


इस संस्करण में आठ प्रमुख क्रिकेट देशों के अलावा चार एसोसिएट सदस्य देश हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर तेज गति और आक्रामक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।