इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत

05 Oct 2026

-ड्रमंडगंज घाटी में हादसा, तीन लोग घायल; ट्रक छोड़कर चालक फरार


मीरजापुर, 05 अक्टूबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मीरजापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर सोमवार देर शाम ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी उषा देवी (50) पत्नी चंद्रमा प्रसाद मिश्र अपने पुत्र अंबुज मिश्र (24), परिवार के सदस्य अंकित मिश्र (25) और आयुष (19) के साथ मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित छतना गांव गई थीं। वे पिता के श्राद्ध में शामिल होकर कार से घर लौट रही थी।


बड़का मोड़ घुमान के पास पीछे से कपड़ा लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया और सड़क किनारे खाई में जाकर रुक गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने सभी घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी हलिया भेजा। चिकित्सक अवधेश कुमार ने उषा देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।