इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

अमेठी, 05 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज। अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में आधी रात घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने किशोरी की मां को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


तहरीर के अनुसार घटना तीन अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे की है। जब गांव का अमन गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता कथित रूप से घर में घुस आया। आरोप है कि उसने 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी की आवाज सुनकर उसकी मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने हाथ में कट्टा लिए सामने खड़ा था। आरोप है कि उसने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी के जाने के बाद उसका मोबाइल फोन घर में पड़ा मिला। किशोरी के कपड़ों पर खून के निशान मिलने की बात भी तहरीर में कही गई है। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।


थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।