इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश

05 Oct 2026

जौनपुर, 05 अक्टूबर (इंंद्रप्रस्थ न्यूज)। जौनपुर में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली। देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से शहर में अफरा-तफरी मच गई। लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों और घरों की ओर भागते नजर आए।


करीब एक घंटे हुई बारिश में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर दोपहर में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहता है।


तेज बारिश के कारण रुहट्टा, ओलंदगंज, परमानतपुर और जहांगीराबाद समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा। घने बादलों के कारण शाम पांच बजे ही धुंध के साथ अंधेरा छा गया।


औसत से 100 मिलीमीटर कम बारिश: मौसम वैज्ञानिक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चार माह के औसत के हिसाब से इस वर्ष अब तक करीब 100 मिलीमीटर कम बारिश दर्ज हुई है। अब तक 700 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।