05 Oct 2026
कोलकाता, 05 अक्टूबर (एजेंसी)। घर में आग लगने से झुलस कर जख्मी हुए सागरदिघी के तृणमूल कांग्रेस (ऋतब्रत गुट) विधायक बायरन बिस्वास को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाया गया है।
बायरन के बड़े भाई मिल्टन बिस्वास ने सोमवार को बताया कि बायरन को रविवार शाम कोलकाता से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तक बायरन बिस्वास धुलियान स्थित अपने घर पर थे। उस समय, स्थानीय लोगों ने उनके घर से आग और धुआं निकलते देखा। उन्हें वहां से गंभीर हालत में बचाया गया और धुलियान के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर वहां से उन्हें कोलकाता लाया गया और फिर दिल्ली ले जाया गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बायरन विस्वास एसी के धमाके में झुलस गए थे।
मिल्टन बिस्वास ने कहा कि बायरन को डायबिटीज के अलावा कई शारीरिक समस्याएं हैं। इसीलिए उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज शुरू हो चुका है और उसका असर भी हो रहा है।