इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस

05 Oct 2026

हैदराबाद, 05 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक एक्स हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया टीम ने सेंट्रल क्राइम स्टेशन पहुंचकर संबंधित एक्स हैंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत के अनुसार, तीन अक्टूबर को संबंधित हैंडल से मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी की एक आपत्तिजनक तस्वीर तेलुगु विवरण के साथ पोस्ट की गई थी। पोस्ट में दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री ने अभिनेत्री को एक कार और गोवा में एक घर उपहार में दिया है, जिसके कारण मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी गीता के बीच अनबन हुई।


शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पोस्ट में अभिनेत्री को अनुचित और अश्लील तरीके से पेश किया गया तथा उनका नाम मुख्यमंत्री के साथ जोड़कर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इसका उद्देश्य सार्वजनिक अशांति पैदा करना और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नफरत भड़काना था।


शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि खुद को पैरोडी हैंडल बताने के बावजूद संबंधित अकाउंट सत्यापित था और उसका इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए किया जा रहा था।


शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 और 67(ए), भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 336(4) और 3(5) तथा महिला अश्लीलता निरूपण (निषेध) अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।------------