इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें काठमांडू में 20 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद, तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार \'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत\'- आसिफ की चेतावनी नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो समेत प्रमुख आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर पुलिस के रवैये पर उच्च न्यायालय सख्त, संत कबीर नगर के एसपी को हाजिर होने का निर्देश पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं किसान सम्मान निधि की 23 किस्तें अटकाने पर उच्च न्यायालय सख्त, भुगतान का आदेश सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे : अखिलेश यादव जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आन्दोलन चलता रहेगा : आराधना मिश्रा चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन राशिफल : 09 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 09 अक्टूबर, 2026 आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रबाडा श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए तलाक के बाद नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली \'1970 के दशक में कितने लोग आए, क्या सबको वापस भेजना संभव है?\': कलकत्ता उच्च न्यायालय सीईसी ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ नई याचिका दाखिल फार्मा कंपनियों के महंगे तोहफों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को विशेष कमेटी बनाने का आदेश

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली

08 Oct 2026

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनीलॉन्ड्रिंग मामले की आरोपित अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा परमिट का नवीनीकरण कराने की अनुमति दे दी है। स्पेशल जज गगनदीप सिंह ने पासपोर्ट कार्यालय को नियमानुसार जैकलीन का वर्क वीजा नवीनीकरण करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया।


याचिका में जैकलीन फर्नांडीज ने कहा कि वह श्रीलंकाई नागरिक हैं और भारत में वर्क वीजा परमिट पर रहती हैं। उनके वर्क वीजा परमिट की मियाद खत्म होने वाली है। ऐसे में उसका नवीनीकरण कराने की जरूरत है।


इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के विरोध की वजह से जैकलीन ने सरकारी गवाह बनने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका वापस ले ली थी। जैकलीन इस मामले में जमानत पर हैं। यह मामला पहले पटियाला हाउस कोर्ट में चल रहा था। बाद में ये राऊज एवेन्यू कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया। ईडी ने पूरक चार्जशीट में जैकलीन को आरोपित बनाया था। ईडी अप्रैल 2025 में इस मामले में जैकलीन की सात करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।


ईडी की चार्जशीट के मुताबिक इस मामले के मुख्य आरोपित सुकेश चंद्रशेखर ने पांच करोड़ 71 लाख रुपये से ज्यादा के उपहार दिए थे। सुकेश अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी के जरिए जैकलीन को उपहार पहुंचाने का काम करता था। इन उपहार में 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की एक परर्सियन बिल्ली भी शामिल है।