इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें काठमांडू में 20 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद, तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार \'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत\'- आसिफ की चेतावनी नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो समेत प्रमुख आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर पुलिस के रवैये पर उच्च न्यायालय सख्त, संत कबीर नगर के एसपी को हाजिर होने का निर्देश पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं किसान सम्मान निधि की 23 किस्तें अटकाने पर उच्च न्यायालय सख्त, भुगतान का आदेश सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे : अखिलेश यादव जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आन्दोलन चलता रहेगा : आराधना मिश्रा चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन राशिफल : 09 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 09 अक्टूबर, 2026 आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रबाडा श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए तलाक के बाद नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली \'1970 के दशक में कितने लोग आए, क्या सबको वापस भेजना संभव है?\': कलकत्ता उच्च न्यायालय सीईसी ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ नई याचिका दाखिल फार्मा कंपनियों के महंगे तोहफों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को विशेष कमेटी बनाने का आदेश

विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

08 Oct 2026



कोलकाता, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। वरिष्ठ अधिवक्ता और माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर हमले की घटना को लेकर गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में त्वरित सुनवाई की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी. घुगे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने वकीलों की सुरक्षा पर उठाए गए कदमों को लेकर राज्य सरकार से शुक्रवार तक विस्तृत जवाब तलब किया है।


गुरुवार को अदालत का ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने कहा कि जो वकील राज्य सरकार का विरोध या आलोचना कर रहे हैं, वे बेहद असुरक्षित माहौल में हैं। उन्होंने विरोधस्वरूप कार्य बहिष्कार (सीज वर्क) का प्रस्ताव रखा। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने कार्य बहिष्कार पर असहमति जताते हुए स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार के कार्य स्थगन का अंत तक विरोध करेंगे क्योंकि न्यायाधीश भी जीवन भर दिल से वकील ही रहते हैं। इस पर कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि यह वकीलों का आंतरिक मसला नहीं है बल्कि बाहर से गुंडे आकर हमले कर रहे हैं; ऐसे में पुलिस और खुफिया तंत्र क्या कर रहा है?


अदालत में मौजूद अतिरिक्त महाधिवक्ता ने पीठ को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि पिछली सरकार के कार्यकाल में तो एक मौजूदा न्यायाधीश के घर के बाहर भी नारेबाजी की गई थी।


अदालत में यह मुद्दा भी उठाया गया कि इससे पहले वकील कल्याण बनर्जी और शमीम अहमद पर भी हमले हो चुके हैं और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं दिखी।


खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वकीलों पर हो रहे हमलों के मद्देनजर अब तक की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी शुक्रवार को अदालत के समक्ष रखी जाए। साथ ही अदालत ने यह व्यावहारिक टिप्पणी भी की कि उच्च न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है लेकिन प्रत्येक अधिवक्ता के घर पर पुलिस तैनात करना संभव नहीं है।


उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह पूर्व जादवपुर स्थित विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर मुंह पर कपड़ा बांधे एक बदमाश ने हमला कर दिया था। उसने शराब की खाली बोतल फेंककर खिड़की के शीशे तोड़ दिए और वरिष्ठ नेता का नाम लेकर अपशब्द कहे। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हमले की चारों तरफ निंदा हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसके बाद अब यह मामला अदालत के दरवाजे तक पहुंच गया है।