इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें काठमांडू में 20 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद, तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार \'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत\'- आसिफ की चेतावनी नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो समेत प्रमुख आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर पुलिस के रवैये पर उच्च न्यायालय सख्त, संत कबीर नगर के एसपी को हाजिर होने का निर्देश पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं किसान सम्मान निधि की 23 किस्तें अटकाने पर उच्च न्यायालय सख्त, भुगतान का आदेश सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे : अखिलेश यादव जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आन्दोलन चलता रहेगा : आराधना मिश्रा चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन राशिफल : 09 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 09 अक्टूबर, 2026 आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रबाडा श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए तलाक के बाद नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली \'1970 के दशक में कितने लोग आए, क्या सबको वापस भेजना संभव है?\': कलकत्ता उच्च न्यायालय सीईसी ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ नई याचिका दाखिल फार्मा कंपनियों के महंगे तोहफों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को विशेष कमेटी बनाने का आदेश

श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर

08 Oct 2026

वांता (फिनलैंड), 08 अक्टूबर (एजेंसी)। विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय को बुधवार को यहां आर्कटिक ओपन 2026 के पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। ओलंपिक्स डॉट कॉम के अनुसार, दुनिया के 31वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को कनाडा के 34वें नंबर के ब्रायन यांग ने 15-21, 21-15, 21-13 से हराया।


श्रीकांत ने मुकाबले की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए पहला गेम अपने नाम किया लेकिन यांग ने अगले दोनों गेम जीतकर भारतीय खिलाड़ी की चुनौती समाप्त कर दी।


दुनिया के 38वें नंबर के प्रणय को चौथी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ 21-10, 21-9 से शिकस्त झेलनी पड़ी। प्रणय पूरे मुकाबले में संघर्ष करते नजर आए और सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।


हालांकि, पुरुष युगल में भारत को कृष्ण प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय ने बड़ी जीत दिलाई। गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू को 61 मिनट चले मुकाबले में 10-21, 21-18, 22-20 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत लिए।


पुरुष एकल में थारुन मन्नेपल्ली ने भारत की उम्मीदें कायम रखीं। क्वालीफायर के जरिए मुख्य दौर में पहुंचे थारुन ने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से होगा।


क्वालीफायर के जरिए मुख्य दौर में पहुंचे रौनक चौहान को चीन के वेंग होंग यांग के खिलाफ कड़े मुकाबले में 22-20, 20-22, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा। रौनक ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया लेकिन वेंग ने तीसरा गेम जीतकर भारतीय खिलाड़ी का सफर समाप्त कर दिया।


महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और तान्वी शर्मा गुरुवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु का सामना जापान की रिको गुंजी से होगा, जबकि तान्वी शीर्ष वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी।