इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें काठमांडू में 20 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद, तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार \'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत\'- आसिफ की चेतावनी नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो समेत प्रमुख आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर पुलिस के रवैये पर उच्च न्यायालय सख्त, संत कबीर नगर के एसपी को हाजिर होने का निर्देश पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं किसान सम्मान निधि की 23 किस्तें अटकाने पर उच्च न्यायालय सख्त, भुगतान का आदेश सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे : अखिलेश यादव जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आन्दोलन चलता रहेगा : आराधना मिश्रा चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन राशिफल : 09 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 09 अक्टूबर, 2026 आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रबाडा श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए तलाक के बाद नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली \'1970 के दशक में कितने लोग आए, क्या सबको वापस भेजना संभव है?\': कलकत्ता उच्च न्यायालय सीईसी ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ नई याचिका दाखिल फार्मा कंपनियों के महंगे तोहफों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को विशेष कमेटी बनाने का आदेश

चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च

08 Oct 2026

कानपुर, 08 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कानपुर में गुरुवार को चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पहले प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इसके बाद विपक्षी गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग स्थित नाना राव पार्क से पैदल मार्च निकालकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। दोनों प्रदर्शनों में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई गई और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई।


सपा के प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष फजल महमूद के साथ विधायक अमिताभ बाजपेयी और विधायक हसन रूमी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर’ के नारे भी लगाए। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया में सामने आ रही आपत्तियों और शिकायतों पर गंभीरता से विचार करने तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।


सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि यह केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी इस मुद्दे पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और आंदोलन को अंत तक जारी रखा जाएगा।


इसके बाद विपक्षी गठबंधन के आह्वान पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता कंपनी बाग स्थित नाना राव पार्क में जुटे। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसआईआर में कथित गड़बड़ियों का विरोध किया और पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाकर उनके प्रतीकात्मक रूप को बेड़ियां पहनाई गईं।


विपक्षी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई और प्राथमिकी की आशंकाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।