इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें काठमांडू में 20 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद, तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार \'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत\'- आसिफ की चेतावनी नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो समेत प्रमुख आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर पुलिस के रवैये पर उच्च न्यायालय सख्त, संत कबीर नगर के एसपी को हाजिर होने का निर्देश पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं किसान सम्मान निधि की 23 किस्तें अटकाने पर उच्च न्यायालय सख्त, भुगतान का आदेश सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे : अखिलेश यादव जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आन्दोलन चलता रहेगा : आराधना मिश्रा चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन राशिफल : 09 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 09 अक्टूबर, 2026 आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रबाडा श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए तलाक के बाद नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली \'1970 के दशक में कितने लोग आए, क्या सबको वापस भेजना संभव है?\': कलकत्ता उच्च न्यायालय सीईसी ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ नई याचिका दाखिल फार्मा कंपनियों के महंगे तोहफों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को विशेष कमेटी बनाने का आदेश

मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन

08 Oct 2026


—मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि पर लमही में ‘प्रेमचंद : पुण्यतिथि स्मरण’ कार्यक्रम


वाराणसी, 08 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। हिन्दी साहित्य के उपन्यास सम्राट प्रेमचंद की पुण्यतिथि गुरूवार को मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान, लमही में मनाई गई। उनके साहित्यिक विरासत, सामाजिक सरोकारों और समकालीन प्रासंगिकता को स्मरण किया गया। शोध संस्थान, लमही व कला संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बैनर तले आयोजित ‘प्रेमचंद : पुण्यतिथि स्मरण’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के सहयोग से प्रेमचंद की कालजयी कहानी ‘पंच परमेश्वर’ पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्रेमचंद की रचनाओं से जुड़ी पीढ़ी के लिए उनके साहित्य के प्रति विशेष संवेदनशीलता है। उस पीढ़ी ने प्रेमचंद के साहित्य में चित्रित समाज को देखा और जिया है, इसलिए उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों के मन में गहराई से रची-बसी हैं। उन्होंने प्रेमचंद से संबंधित वेबसाइट के निर्माण को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि वेबसाइट का निर्माण पहला चरण है, जबकि उसे निरंतर संवर्धित और समृद्ध करना अगली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने तैयार किए गए अकादमिक कैलेंडर के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता भी बताई।


कुलपति ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की ऐसी मूल पांडुलिपियों को खोजने, संरक्षित करने और उनमें किए गए संपादकीय परिवर्तनों का अध्ययन करने की आवश्यकता है। इससे प्रेमचंद के रचनात्मक विकास और उनकी रचनाओं के पाठ-निर्माण की प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है। इस अवसर पर बीएचयू कुलसचिव राजन श्रीवास्तव ने कहा कि उनका परिचय प्रेमचंद से किसी औपचारिक अध्ययन के माध्यम से नहीं बल्कि कक्षा चार के विद्यार्थी के रूप में एक मित्र की तरह हुआ। उन्होंने वर्तमान समय के युवा पीढ़ी में पढ़ने की आदत में आ रही कमी और पुस्तकों से बढ़ती दूरी को एक महत्वपूर्ण चुनौती बताया।


उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तक प्रेमचंद के साहित्य को नए माध्यमों के जरिए पहुँचाने की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रेमचंद से संबंधित सामग्री उपलब्ध होने को सकारात्मक पहल बताते हुए सुझाव दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से प्रेमचंद की कहानियों के पाँच-पाँच मिनट के छोटे-छोटे एपिसोड तैयार किए जा सकते हैं। इन माध्यमों के जरिए उनकी कहानियों को व्यापक रूप से प्रचारित-प्रसारित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सकता है।


इस अवसर पर कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल भी उपस्थित रही कार्यक्रम के अतिथि वक्ता वैभव सिंह ने ‘आधुनिकता और प्रेमचंद’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. ज्योतिष जोशी ने ‘प्रेमचंद और जैनेंद्र : अंतरंग जीवन के साक्ष्य’ विषय पर व्याख्यान दिया। वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य, उनके समय, विचारों तथा साहित्यिक योगदान के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत वक्तव्य प्रो. नीरज खरे ने प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों तथा प्रेमचंद की साहित्यिक विरासत के संरक्षण और प्रसार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। डॉ. शिल्पा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन डॉ. विवेक सिंह ने किया।