इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें काठमांडू में 20 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद, तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार \'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत\'- आसिफ की चेतावनी नाना पाटेकर को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई अमेरिका ने इंफोसिस, टाटा, विप्रो समेत प्रमुख आईटी कंपनियों को ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से हटाया सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ ब्लास्ट, सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर पुलिस के रवैये पर उच्च न्यायालय सख्त, संत कबीर नगर के एसपी को हाजिर होने का निर्देश पालघर में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं किसान सम्मान निधि की 23 किस्तें अटकाने पर उच्च न्यायालय सख्त, भुगतान का आदेश सपा सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे : अखिलेश यादव जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आन्दोलन चलता रहेगा : आराधना मिश्रा चुनाव आयोग के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, संयुक्त रुप से कई दलाें ने निकाला पैदल मार्च मुंशी प्रेमचंद स्मारक एवं शोध संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण, लघु फिल्म ‘पंच परमेश्वर’ का प्रदर्शन राशिफल : 09 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 09 अक्टूबर, 2026 आर्कटिक ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, तन्वी शर्मा बाहर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 से बाहर हुए रबाडा श्रीकांत और प्रणय आर्कटिक ओपन के पहले दौर में बाहर धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से श्रीलंका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी विकास रंजन भट्टाचार्य के घर पर हमला: वकीलों की सुरक्षा पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए तलाक के बाद नाबालिग बच्चे के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को वर्क वीजा नवीनीकरण की अनुमति मिली \'1970 के दशक में कितने लोग आए, क्या सबको वापस भेजना संभव है?\': कलकत्ता उच्च न्यायालय सीईसी ज्ञानेश कुमार समेत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ नई याचिका दाखिल फार्मा कंपनियों के महंगे तोहफों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को विशेष कमेटी बनाने का आदेश

मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराधियों को माफ करने की भी सीमा होनी चाहिए

08 Oct 2026

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को गंभीर अपराधों में मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने के मामलों पर कड़ी चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने कहा कि अपराधियों को 'माफ' करने की एक सीमा होनी चाहिए। जस्टिस दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि हर बार नरमी दिखाने और माफ करने की प्रवृत्ति पर कहीं न कहीं तो रोक लगनी चाहिए।


न्यायालय ने कहा कि हमारे पास माफ करने के रवैये और 'सबसे दुर्लभ मामलों' (रेयरेस्ट ऑफ रेयर) के सिद्धांत का बार-बार लाभ दिए जाने के कारण देश में अपराध की स्थिति पर असर पड़ रहा है। कोर्ट ने कहा कि एक समय हत्या के मामलों में 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' सिद्धांत इसलिए लागू होता था, क्योंकि उस समय हत्या के अपराध भी अपेक्षाकृत दुर्लभ थे लेकिन आज स्थिति वैसी नहीं है।


एक पुराने केस का हवाला देते हुए न्यायालय ने कहा कि एक पिता ने अपनी बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। मां की गवाही पर उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में वह पैरोल पर बाहर निकला और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। न्यायालय ने कहा कि इस बार गवाह उसकी छोटी बेटी थी, जिसके आधार पर उसे मौत की सजा सुनाई गई। हालांकि, बाद में उच्चतम न्यायालय ने उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। तर्क दिया गया कि उसने छोटी बेटी की हत्या नहीं की थी। न्यायालय ने कहा कि इस प्रवृत्ति पर रोक तो लगानी होगी।