इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवाकाल देने का मिलेगा अवसर : राजनाथ सिंह पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन ने कहा-कुछ बातें अनकही ही रहने देनी चाहिए सागर में मैगजीन संचालक के घर मिला अवैध विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप नरसिंहपुर में हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत तेल कंपनियों ने पेट्रोल में \'31 फीसदी इथेनॉल\' होने के कर्नाटक सरकार के दावे को खारिज किया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को जगह नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया गुंडागर्दी का आरोप जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं : मुख्यमंत्री याेगी इतिहास के पन्नों में 08 नवंबर : भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ
आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए

आंध्र प्रदेश के तट पर मिले कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव परिजनों को सौंपे गए

06 Nov 2026

- नौ मछुआरे समुद्र में हुए थे लापता, सात के शव बरामद, दो की तलाश जारी


चेन्नई, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके से बरामद किए गए चेन्नई के कासिमेडु के पांच मछुआरों के शव शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे में लापता हुए नौ मछुआरों में से अब तक सात के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि शेष दो की तलाश जारी है।


दरअसल, चेन्नई के कासिमेडु मछली पकड़ने वाले बंदरगाह से गत 29 अक्टूबर को सेल्वाझगन के स्वामित्व वाली एक मशीनीकृत नाव पर नाव चालक सूर्या समेत नौ मछुआरे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। वे आंध्र प्रदेश के निजामपट्टनम के पास मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान तूफान की चेतावनी के मद्देनजर एहतियातन उन्होंने अपनी नाव निजामपट्टनम बंदरगाह पर खड़ी कर दी थी।


बाद में दोबारा मछली पकड़ने समुद्र में जाने के दौरान उनकी नाव का इंजन बीच समुद्र में खराब हो गया। बताया जाता है कि तीन नवंबर को मछुआरों ने पास से गुजर रही एक अन्य मशीनीकृत नाव के मछुआरों को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद से उनका संपर्क टूट गया।


नौ मछुआरों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। इसी क्रम में आंध्र प्रदेश के कोठापट्टनम समुद्र तट पर गुरुवार को पांच मछुआरों के शव बहकर किनारे आ गए थे। शुक्रवार को दो और मछुआरों के शव बरामद किए गए। शेष दो मछुआरों की तलाश जारी है।


इस बीच, राज्य के वित्त मंत्री एवं आरके नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मारिया विल्सन तथा मत्स्य विभाग के अधिकारियों का एक दल आंध्र प्रदेश पहुंचा और शवों को चेन्नई लाने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी बरामद शवों को एक-एक कर चेन्नई लाया गया। मत्स्य विभाग के मंत्री श्रीनाथ ने मछुआरों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की।


मछुआरों की तलाश के अभियान के संबंध में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्रीनाथ ने घटना को बेहद दुखद बताया। वहीं, मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरों के लापता होने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। तटरक्षक बल के जवान लगातार तलाशी अभियान में जुटे थे। बड़ी संख्या में जवानों को तैनात करने के साथ हेलीकॉप्टर से भी समुद्र में दो बार तलाशी अभियान चलाया गया।

Latest News