इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली

07 Nov 2026

  • अनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण योद्धा बनाता है : राजनाथ सिंह


सिलीगुड़ी, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दीपावली के अवसर पर बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पहुंचकर भारतीय वायुसेना के जवानों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जवानों का मुंह मीठा कराया और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद से लेकर देश की सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर भारतीय वायुसेना का योगदान सराहनीय और देश के लिए गर्व का विषय है।


जवानों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय वायुसेना के वीर जवानों का साहस और समर्पण न केवल देश में, बल्कि पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। विपरीत परिस्थितियों में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना हो या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की जिम्मेदारी निभानी हो, वायुसेना के जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनका समर्पण देश की सबसे बड़ी ताकत है।


सशस्त्र बलों में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो, सैनिकों में साहस और अनुशासन के बिना उसका कोई महत्व नहीं रह जाता। अनुशासन ही एक सामान्य सैनिक को असाधारण योद्धा बनाता है। उन्होंने कहा कि सैन्य क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ सैनिकों में साहस, समर्पण और अनुशासन भी जरूरी है।


रक्षा मंत्री ने ड्रोन और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों में सशस्त्र बलों को और अधिक दक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जवानों को ड्रोन संचालन, साइबर सुरक्षा और युद्ध की बदलती रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक से लैस करना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जवानों के सहयोग और समर्पण से भारत इस दिशा में लगातार मजबूती से आगे बढ़ेगा।


देश के रक्षा उत्पादन क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की पहल से देश के स्टार्टअप और औद्योगिक संस्थान ड्रोन, एंटी-ड्रोन सिस्टम तथा सैनिकों के लिए आधुनिक उपकरण तैयार कर रहे हैं। उन्होंने स्वदेशी तकनीक से निर्मित रक्षा उपकरणों के विकास और उनके इस्तेमाल में भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना देश की सामरिक क्षमता और आत्मनिर्भरता के लिहाज से महत्वपूर्ण है।


इस दौरान रक्षा मंत्री ने जवानों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों के व्यवहार, वर्दी, बातचीत और संयम से स्थानीय लोगों के बीच सशस्त्र बलों की छवि बनती है। इसलिए जिस क्षेत्र में जवानों की तैनाती हो, वहां के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों और सेना के बीच संबंध जितने मजबूत होंगे, दुश्मन की विभाजनकारी साजिशें उतनी ही कमजोर पड़ेंगी। बागडोगरा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में सेना के प्रति काफी सम्मान और प्रेम है। जवानों को अपने व्य

वहार और कार्यों से इस विश्वास को लगातार बनाए रखना चाहिए।

Latest News