इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया गुंडागर्दी का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया गुंडागर्दी का आरोप

07 Nov 2026

कोलकाता, 07 नवंबर (एजेंसी)। कोलकाता के कालीघाट इलाके में शुक्रवार देर रात तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना को लेकर रााजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। शनिवार सुबह घटना का जायजा लेने अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला।


ममता बनर्जी ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे उनके सीने पर बुलडोजर चलाकर दिखाएं। उन्होंने कड़े शब्दों में सवाल किया कि रात के तीन बजे असामाजिक तत्वों को लेकर हमला क्यों किया जा रहा है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर की पूजा में लोगों को शामिल होने से रोकने की साजिश रची जा रही है और इसी उद्देश्य से रास्ता रोककर अवैध रूप से एक अन्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है।


गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात से ही कालीघाट इलाके में दोनों राजनीतिक गुटों के बीच रुक-रुक कर संघर्ष होता रहा। अभिषेक बनर्जी के समर्थकों और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस, हाथापाई और पथराव के कारण इलाके में भारी तनाव फैल गया। डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने उनके कार्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ की है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। हालात को काबू में करने और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस घटना के विरोध में अभिषेक बनर्जी शुक्रवार रात को ही अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। अभिषेक का आरोप है कि भाजपा समर्थित हमलावरों ने कील लगे डंडों से उन पर और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया।


काफी जद्दोजहद और पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अभिषेक बनर्जी अपना धरना खत्म कर घर के अंदर गए। सांसद ने बताया कि उन्होंने इस तरह के हमले की आशंका जताते हुए दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और इसमें लोकसभा अध्यक्ष को भी टैग कर मामले की जानकारी दी थी। अभिषेक का दावा है कि इस हिंसक घटना में उनके चार-पांच समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest News