इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री

07 Nov 2026

भोपाल, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि किसान अनाज उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन और दूध उत्पादन से भी अपनी आय बढ़ाएं। मध्य प्रदेश दुग्ध उत्पादन में आज देश में तीसरे स्थान पर है। हम अगले दो सालों में प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के मामले में नम्बर वन स्टेट बनाएंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों के साथ आयोजित दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश एक कृषि आधारित राज्य है। खेती का आशय सिर्फ कृषि उपज लेने से है और किसानी का मतलब पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी के माध्यम से अपनी माली हालत सुधारना है। हमारी सरकार खेती और किसानी दोनों के विकास के लिए कटिबद्ध होकर प्रयासरत है। नदी जोड़ो अभियान एवं अन्य प्रयासों से खेती-किसानी सहित किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए सिंचाई रकबे के विस्तार को हमने गति दी है। किसानों को अब दिन में भी 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत हमने की है। किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए हमने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में दूध संकलन के लिए दुग्ध सहकारी समितियां गठित की जा रही हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। समारोह में मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह, अपर सचिव अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आबादी को उनकी संपत्ति का पक्का अधिकार दिला रही है। किसानों और ग्रामीणों को इस योजना से आजादी के बाद पहली बार उनके स्वामित्व की सम्पत्ति का रजिस्टर्ड दस्तावेज मिला है। उन्होंने बताया कि धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को जब वे मुरैना जिले के एक गांव में रजिस्ट्री योजना के हितग्राहियों से मिले, तो पहली बार अपनी सम्पत्ति के पक्के अधिकार की कार्यवाही पूर्ण होने पर ग्रामीणजन भावुक हो गए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं। सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मंडला एवं बालाघाट में भी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। इसी सत्र से यहां प्रवेश दिया जाएगा।


डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोड, रेल और सड़क नेटवर्क तेजी से बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के धार और झाबुआ तक रेल लाइन पहुंची है। राज्य के प्रत्येक जिले, संभाग और छोटे शहरों को भी औद्योगिक विकास से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के महालोक के उद्घाटन के बाद उज्जैन की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। उज्जैन को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक बड़े शहर के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इसी तरह से 2500 करोड़ रुपये की लागत से ओंकारेश्वर कॉरिडोर, 2000 करोड़ रुपये की लागत से चित्रकूट और ओरछा में रामराजा सरकार के मंदिर का भी हम कायाकल्प कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने भगवान श्रीराम के रामराज्य, भगवान श्रीकृष्ण के काल और विक्रमादित्य के स्वर्णिम युग को केवल सुना है। स्वर्णिम काल का वास्तविक अर्थ है कि हमारी उपलब्धियां केवल बधाइयों और उत्सवों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका सकारात्मक प्रतिबिंब समाज के हर क्षेत्र में दिखाई दे और हमारी सरकार इसी ध्येय को लेकर सतत् विकास के पथ पर अग्रसर है।


Latest News