इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

07 Nov 2026

नई दिल्ली, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियों में काफी बदलाव देखने को मिला है। उत्तर भारत में जहां ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों के दौरान सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आगामी 8-10 नवंबर के दौरान सुबह के समय मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 11-13 नवंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।


निचले वायुमंडल में बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। 8-10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 8 नवंबर को केरल और माहे में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 10 नवंबर से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम करवट लेगा। 10-13 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। विशेषकर 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।


अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 8-13 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश और 9-13 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में 10-11 नवंबर के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

Latest News