इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
सागर में मैगजीन संचालक के घर मिला अवैध विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

सागर में मैगजीन संचालक के घर मिला अवैध विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप

07 Nov 2026

सागर, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने अवैध विस्फोटक भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कमर्शियल एक्सप्लोसिव बरामद किया है। बहेरिया थाना क्षेत्र की कर्रापुर चौकी अंतर्गत ग्राम मझगुआं में पुलिस ने मैगजीन संचालक दुलीचंद पटेल के आवासीय परिसर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पेटियों में छिपाकर रखा गया विस्फोटक मिला। बताया गया है कि सामग्री भूसे के नीचे छिपाई गई थी। शुक्रवार देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मझगुआं स्थित एक आवासीय परिसर में अवैध रूप से विस्फोटक का भंडारण किया जा रहा है और वहां से इसकी आपूर्ति भी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों और विभिन्न लॉट का विस्फोटक पेटियों में रखा मिला।


खदानों और निर्माण कार्यों में होता है इस्तेमाल


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद सामग्री सामान्य पटाखे या आतिशबाजी में इस्तेमाल होने वाली नहीं है, बल्कि कमर्शियल एक्सप्लोसिव है। इसका उपयोग खदानों, पहाड़ों और बड़े निर्माण कार्यों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। पुलिस को मौके से एटीएमएम की पेटियां और एक इंच मोटर वाले छोटे आकार के एक्सप्लोसिव भी मिले हैं। बरामद सामग्री के लॉट नंबर, निर्माण तिथि और तकनीकी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का अवैध भंडारण गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। इसकी वास्तविक क्षमता और संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।


दो अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच


पुलिस ने मैगजीन संचालक दुलीचंद पटेल के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रारंभिक पूछताछ में दो अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी।


पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मैगजीन लाइसेंस की आड़ में अवैध भंडारण और बिक्री का कारोबार तो नहीं चलाया जा रहा था। जब्त विस्फोटक का कुल वजन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी तकनीकी सत्यापन तथा विस्तृत जांच के बाद सामने आएगी।

Latest News