इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

07 Nov 2026


नई दिल्ली, 07 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कैंसर का इलाज करा रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1000 से ज्यादा ब्रांड की दवाइयों की कीमतें कम कर दी हैं। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी।


राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 76 दवा कंपनियों ने 1225 दवाइयों की नई कीमतों की जानकारी दी है। इनमें से 1031 दवाइयों के दाम कम हुए हैं। करीब 600 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती की गई है। कुछ दवाइयों के दाम तो 96.45 फीसदी तक घटे हैं।


सरकार का अनुमान है कि दवाइयों की कीमतें कम होने से मरीजों को हर साल करीब 3502 करोड़ रुपये की बचत होगी।


नई कीमतों के अनुसार, ब्रिक्सटा इंजेक्शन की कीमत 25,995 रुपये से घटाकर 3,318 रुपये कर दी गई है। अबीरोन दवा अब 41,250 रुपये की जगह 3,218 रुपये में मिलेगी। इसी तरह पेग-रेलीग्रास्ट की कीमत 5,331 रुपये से घटाकर 1,258 रुपये और अजाडिन की कीमत 5,964.70 रुपये से घटाकर 1,199.50 रुपये कर दी गई है।


इन दवाइयों का इस्तेमाल स्तन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्लड कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज में किया जाता है।


अस्पतालों और मेडिकल स्टोर को दिखानी होगी नई कीमत


सरकार ने सभी दवा दुकानदारों, अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों को नई कीमतों की सूची अपनी दुकानों और वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के औषधि नियंत्रक यह जांच करेंगे कि दवाइयां तय कीमत पर मिल रही हैं या नहीं। किसी मेडिकल स्टोर या अस्पताल में दवा नई कीमत से ज्यादा पर बेची जाती है, तो मरीज एनपीपीए की हेल्पलाइन 1800-11-1255 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा monitoring-nppa@gov.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।


दवाइयों की नई कीमतों की जानकारी एनपीपीए की वेबसाइट www.nppa.gov.in और फार्मा सही दाम मोबाइल ऐप पर भी देखी जा सकती है।

Latest News