इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें 31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश, 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा हाईकोर्ट का श्रमिक के हक में फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर एआई से बनी आपत्तिजनक पोस्ट हटाए आआपा, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश भारत ने दूसरे वनडे में डकवर्थ-लुईस नियम से न्यूजीलैंड को चार रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त भारतीय महिला टीम के पूर्व कोच गुरदयाल सिंह का निधन, हॉकी इंडिया ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, एक हफ्ते से रुकी केबीसी की शूटिंग, ब्लॉग में दिया सेहत में सुधार का संकेत मम्मूट्टी के साथ काम करने का मौका मिलने पर भावुक हुईं साई पल्लवी डब्ल्यूएचओ की कोरोना के नए वैरिएंट पर नजर, दिसंबर में होगी समीक्षा ट्रंप ने माना- अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप के पास किया हमला, वायु रक्षा प्रणाली को बनाया निशाना मस्क ने एआई सर्वर और डेटा सेंटरों को अंतरिक्ष में ले जाने का सुझाव दिया दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया

07 Nov 2026

-अब तक यूपी में 9.53 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन


लखनऊ, 07 नवम्बर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश ने संचयी रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में गुजरात और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए अपनी नंबर- वन की स्थिति स्थापित की है।


यूपी नेडा डायरेक्टर रविन्दर कुमार ने बताया कि 5 नवंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश में कुल 9,53,201 रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। अक्टूबर 2026 में प्रदेश ने 75,031 से अधिक इंस्टॉलेशन के साथ देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ते जनविश्वास, सरकार की प्रभावी नीतियों तथा यूपीनेडा, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, सभी विद्युत वितरण निगमों, बैंकिंग संस्थानों और सोलर वेंडर्स के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।


केंद्र एवं राज्य सरकार की 8,450 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी से घर-घर सौर ऊर्जा पहुंच रही है। इस योजना की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जा रहा व्यापक वित्तीय सहयोग है। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर 8,454.5 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी प्रदान की है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 6,254.5 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 2,200 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सब्सिडी दी गई है। केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता और उत्तर प्रदेश सरकार की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी ने आम परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर को अधिक किफायती बनाया है। इससे बिजली खर्च में बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार को नई गति मिली है।


प्रतिदिन 9 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की स्वच्छ बिजली का उत्पादन


प्रदेश में स्थापित 3,167.57 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता से प्रतिदिन लगभग 1.42 करोड़ यूनिट स्वच्छ बिजली उत्पादन का अनुमान है। यदि प्रति यूनिट बिजली का मूल्य 6.50 रुपये माना जाए तो इसका आर्थिक मूल्य प्रतिदिन लगभग 9.26 करोड़ रुपये और सालाना लगभग 3,380 करोड़ रुपये है। इससे पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होने के साथ उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ और पर्यावरण को स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है।


भूमि संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में भी उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि


रूफटॉप सोलर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बिजली का उत्पादन घरों की छतों पर ही होने से बड़े भू-भाग पर सोलर पार्क विकसित करने की आवश्यकता कम होती है। उत्तर प्रदेश में स्थापित 3,167.57 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता के आधार पर, यदि समान क्षमता का ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्लांट स्थापित किया जाता, तो लगभग 12,670 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती। इस प्रकार रूफटॉप सोलर के माध्यम से इतनी भूमि के उपयोग की आवश्यकता से बचा जा सकता है। इससे कृषि भूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही रूफटॉप सोलर से उत्पादित स्वच्छ बिजली पारंपरिक ग्रिड बिजली से जुड़े कार्बन उत्सर्जन को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वर्तमान स्थापित क्षमता से प्रतिवर्ष लगभग 35 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी का अनुमान है।


8,700 से अधिक वेंडर्स और एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर


प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना ने प्रदेश में रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित किए हैं। उत्तर प्रदेश में 8,700 से अधिक राज्य सूचीबद्ध सोलर वेंडर्स कार्यरत हैं तथा इस क्षेत्र में एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित हुए हैं। सोलर मॉड्यूल, इन्वर्टर, बैटरी, माउंटिंग स्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिकल उपकरण, इंस्टॉलेशन, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और मेंटेनेंस जैसे क्षेत्रों में तेजी से व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। प्रदेश में इस संपूर्ण वैल्यू चेन से प्रतिदिन लगभग 45–50 करोड़ रुपये के व्यावसायिक अवसरों का अनुमान है।


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रूफटॉप सोलर केवल बिजली बिल में बचत का माध्यम नहीं, बल्कि औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, स्थानीय उद्यमिता, निवेश आकर्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है।

Latest News