इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक
चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा

चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा

04 Nov 2026


बार्सिलोना, 04 नवंबर (एजेंसी)। बार्सिलोना के युवा फुटबॉलर लामिन यामल ने यूईएफए चैंपियंस लीग में ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। एस्टन विला के खिलाफ मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में गोल दागते ही यामल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी (20 वर्ष से कम) बन गए। उन्होंने फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।


19 वर्षीय यामल ने कैंप नोउ में खेले गए मुकाबले के सातवें मिनट में एस्टन विला के खिलाफ शानदार गोल किया। चैंपियंस लीग में यह उनका 14वां गोल था। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमबापे के नाम था, जिन्होंने किशोर खिलाड़ी रहते हुए प्रतियोगिता में 13 गोल किए थे। इस मुकाबले में बार्सिलोना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टन विला को 3-0 से हराया। दूसरे हाफ में राफिन्हा ने दो गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की।


बार्सिलोना वेबसाइट के मुताबिक लामिन यामल लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। मंगलवार को एस्टन विला के खिलाफ यह फॉरवर्ड खिलाड़ी 20 साल से कम उम्र में चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बन गया। उनके नाम अब 14 गोल हो गए हैं। उन्होंने किलियन एमबाप्पे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने अपनी किशोरावस्था के दौरान 13 गोल किए थे।


लामिन यामल ने चैंपियंस लीग में सिर्फ 37 मैचों में यह आंकड़ा हासिल किया है। खास बात यह है कि वह अभी 20 वर्ष के भी नहीं हुए हैं। उनका 20वां जन्मदिन अगले साल जुलाई में आएगा। ऐसे में उनके पास इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने के कई अवसर होंगे।


एमबाप्पे अब तक चैंपियंस लीग में कुल 72 गोल कर चुके हैं और प्रतियोगिता के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। हालांकि, किशोर खिलाड़ियों के बीच सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अब यामल के नाम हो गया है।

Latest News