इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक
केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के क्रिटिकल मिनरल इकोसिस्टम को मजबूत करने और इनके प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता योजना (कैपेक्स सपोर्ट स्कीम) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों की अवधि में 2,814 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय रखा गया है।


सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत का क्रिटिकल मिनरल मिशन व्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में आज क्रिटिकल मिनरल के प्रसंस्करण के लिए योजना को मंजूरी देना एक महत्वपूर्ण निर्णय है।


उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य खनन अथवा रीसाइक्लिंग से प्राप्त कच्चे माल का प्रसंस्करण कर उसे विनिर्माण के लिए तैयार करना है। सरकार की ओर से चिह्नित सभी 24 क्रिटिकल मिनरल इस योजना के दायरे में आएंगे। इसमें खदानों से निकाले गए खनिजों के साथ-साथ पुनर्चक्रण से प्राप्त कच्चे माल को भी शामिल किया गया है।


वैष्णव ने कहा कि इस पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, बैटरी, रक्षा उपकरणों तथा भारी उपकरणों एवं मशीनरी के विनिर्माण क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इन सभी क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल का व्यापक उपयोग होता है और इनके प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ने से संबंधित उद्योगों को लाभ होगा।


सरकार की इस पहल का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को मजबूत करना, आयात पर निर्भरता कम करना तथा हरित ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण और रणनीतिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। वैश्विक स्तर पर क्रिटिकल मिनरल की आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच यह योजना घरेलू प्रसंस्करण क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Latest News