इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक
इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास

इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास

04 Nov 2026

- सभी सोलर साइट्स डिजिटली कनेक्टेड होंगे, जिससे बिजली उत्पादन व प्रदर्शन की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव


नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दूरसंचार टॉवर अवसंरचना कंपनी इंडस टॉवर्स लिमिटेड ने पूरे भारत में 50 हजार सौर-संचालित टेलीकॉम साइट्स को स्थापित करके एक नया विश्व कीर्तिमान रचा है। पैसिव टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सौर ऊर्जा प्रणाली को तैनात करने वाली ये दुनिया की पहली कंपनी बन गई है।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि इंडस टॉवर्स लिमिटेड ने भारत में 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स को सफलतापूर्वक स्थापित किया है। इसके साथ ही इंडस टॉवर्स व्यापक स्तर पर संधारणीय अवसंरचनाओं में वैश्विक मानक स्थापित करने वाली पहली पैसिव टेलीकॉम अवसंरचना कंपनी बन गई है। भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए कंपनी का लक्ष्य एक लाख टेलीकॉम साइट्स को भी सोलर संचालित करना है, जिससे संधारणीय टेलीकॉम अवसंरचना के क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

दूरसंचार टॉवर अवसंरचना कंपनी ने बताया कि लगभग 300 मेगावाट की कुल स्थापित सोलर क्षमता वाले इस पहल की सहायता से ही टेलीकॉम अवसंरचना क्षेत्र में एक बड़े वितरित नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी का जन्म भी हो पाया है। इंडिस टॉवर्स के आंकलन के अनुसार इसका पर्यावरणीय प्रभाव लगभग 2 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है, जबकि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करके, यह परियोजना सालाना करीब 420,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस वैश्विक कीर्तिमान पर बात करते करते हुए इंडस टॉवर्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ प्रचुर साह ने कहा कि 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ करीब 300 मेगावाट की सोलर क्षमता का आंकड़ा प्राप्त करना केवल एक व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह संधारणीय टेलीकॉम अवसंरचना के विकास में एक ऐतिहासिक मोड़ है। प्रचुर साह ने कहा कि हमने यह साबित कर दिखाया है कि नवाचार, टेक्नोलॉजी और संधारणीयता को साथ में लेकर चलना, उद्योग और पर्यावरण दोनों के लिए कितना बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

उन्होंने कहा कि यह न केवल स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने, कार्बन उत्सर्जन को घटाने, बल्कि हमारे नेटवर्क को अधिक मजबूत बनाने में भी फायदेमंद साबित होगा। यह उपलब्धि जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के हमारे संकल्प को दर्शाती है। हमारा पूरा ध्यान अब 100,000 टेलीकॉम साइट्स को सोलर संचालित बनाने के अपने बड़े लक्ष्य पर है, ताकि ऊर्जा लागत को अनुकूलित करने के साथ-साथ संधारणीय डिजिटल अवसंरचना के मानकों को नए सिरे से परिभाषित किया जा सके।

साह ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस यात्रा के दौरान हमने जो विशेषज्ञता, परिचालन मॉडल और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं, उनकी सहायता से हम अफ्रीका में भी इसी तरह की सफलता प्राप्त कर सकते हैं, जहां डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए विश्वसनीय और संधारणीय ऊर्जा समाधानों की अत्यंत आवश्यकता है। हमने विशाल पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को स्थापित और प्रबंधित करने की अपनी क्षमता का प्रमाण दिया है। हमें यकीन है कि इससे वैश्विक स्तर पर संधारणीय टेलीकॉम इकोसिस्टम बनाने और उद्योग में नए मानक स्थापित करने में हमें अवश्य ही लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि फ्यूचर-रेडी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में इंडस टॉवर्स की अग्रणी भूमिका को उजागर करती है, जो संधारणीयता और परिचालन क्षमता का एक बेहतरीन तालमेल है। अपने नेटवर्क में अत्याधुनिक नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों, डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम और डेटा-ड्रिवेन मेंटेनेंस क्षमताओं को एकीकृत करके, कंपनी डीजल पर अपनी निर्भरता को कम कर रही है, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ा रही है और हरित कनेक्टिविटी की दिशा में बदलाव को रफ़्तार दे रही है।





Latest News