इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

04 Nov 2026

भुवनेश्वर, 04 नवंबर (एजेंसी)। ओडिशा के वरिष्ठ राजनेता और कालाहांडी के पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने भवानीपटना स्थित अपने आवास पर लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। वह 88 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी परिवार के सदस्यों ने दी। बेहेरा के निधन से ओडिशा के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।


12 अप्रैल 1938 को जन्मे रास बिहारी बेहेरा का राजनीतिक जीवन कई दशकों तक सक्रिय रहा। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान वह कोकसरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 1980 में कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।


जनप्रतिनिधि के रूप में बेहेरा ने क्षेत्र की समस्याओं को विभिन्न राजनीतिक मंचों पर प्रमुखता से उठाया। वह आम लोगों के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। कालाहांडी की राजनीति में उनके योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता है।


उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने जताया गहरा शोक


ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने पूर्व सांसद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि कालाहांडी के पूर्व सांसद और कोकसरा के पूर्व विधायक रास बिहारी बेहेरा के निधन का समाचार सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।


नवीन पटनायक ने भी दी श्रद्धांजलि


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी रास बिहारी बेहेरा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद और कोकसरा के पूर्व विधायक रास बिहारी बेहेरा के निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है।


नवीन पटनायक ने कहा कि लंबे समय तक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए बेहेरा द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना की।


रास बिहारी बेहेरा का निधन ओडिशा की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा और कालाहांडी के विकास में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।---------

Latest News