इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें छठे दिन भी मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी छलांग सुप्रीम कोर्ट का पुलिस को दोटूक: गिरफ्तारी नहीं, हिरासत से शुरू होगी 24 घंटे की घड़ी; मनमानी पर लगाम फरीदाबाद में मिला आठ फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी रेवाड़ी में पटाखों का अवैध जखीरा पकड़ा, तीन हिरासत में राजस्थानः पंचायत चुनाव में वोटिंग के बीच बवाल: कहीं प्रत्याशी से मारपीट तो कहीं फर्जी मतदान पर लाठीचार्ज ओडिशा के सात विश्वविद्यालयों को नैक मान्यता के नवीनीकरण का निर्देश वाराणसी : खालिस्तान नेशनल आर्मी ने दिवाली पर काशी को बम से उड़ाने की ई मेल से दी धमकी, स्कूलों और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ी ओडिशा में प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही पर रोक मदुरैः घर में रखे गए पटाखों में जोरदार धमाके से युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल आजम खान की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए राशिद को करना होगा इंतजार, फिटनेस बनी बाधा बसपा प्रमुख मायावती ने 2027 के चुनावी रण के लिए की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का दिया निर्देश महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम घोषित, शिवी शर्मा होंगी कप्तान ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने आठ लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद छत्तीसगढ़ः डीएड अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव उत्तरकाशीः भागीरथी में समाई गुजरातियों की कार, चार की मौत; दो महिलाओं की तलाश जारी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, एक घायल (अपडेट) नागौर में बारूद गोदाम में भीषण धमाका, दो भाइयों के चीथड़े उड़े; 100 फीट दूर बस के शीशे टूटे इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण' ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद तृणमूल नेता इमरान हसन गिरफ्तार नोएडा : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोग हुए साइबर अपराधियों के शिकार, करीब 34 लाख रुपये की ठगी जलपाईगुड़ी: दिवाली से पहले अमरपुर चाय बागान बंद, संकट में श्रमिक
मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित

मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित

04 Nov 2026

नई दिल्ली, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। एशियन हॉकी फेडरेशन (एएचएफ) ने मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के मैचों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नए हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी।


यह टूर्नामेंट भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि पिछले महीने जापान में आयोजित एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। मेजबान भारत की टीम इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन के रूप में हिस्सा लेगी। भारतीय टीम अब तक 2016, 2023 और 2024 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में टीम की नजर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने और अपने खिताबों की संख्या बढ़ाने पर होगी।


टूर्नामेंट राउंड रॉबिन प्रारूप में खेला जाएगा। इसमें सभी छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। लीग चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।


टूर्नामेंट के पहले दिन 19 नवंबर को चीन और थाईलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ करेगा। इसी दिन मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी भी होगी। इसके बाद मेजबान भारतीय टीम 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान का सामना करेगी।


20, 23 और 26 नवंबर को विश्राम दिवस (रेस्ट डे) तय किए गए हैं। 27 नवंबर को पांचवें और छठे स्थान के लिए क्लासिफिकेशन मैच होगा, जिसके बाद दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 28 नवंबर को ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल के साथ समाप्त होगा, जिसमें पदक जीतने वाली तीन टीमों का फैसला होगा।


हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, "मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026, एशिया में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत का जश्न मनाने का एक शानदार मौका होगा।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि भोपाल छह मजबूत टीमों की मेजबानी करेगा। मुझे उम्मीद है कि हमारी भारतीय टीम एशियाई खेलों में मिली हालिया सफलता को आगे बढ़ाएगी और अपने खिताब का बचाव करेगी।"


हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि इस टूर्नामेंट में एशिया की मजबूत महिला हॉकी टीमें एक साथ नजर आएंगी। एशियाई खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपनी लय और आत्मविश्वास को बरकरार रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। उन्होंने आयोजन के लिए मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हॉकी इंडिया भोपाल में सभी भाग लेने वाली टीमों, अधिकारियों और हॉकी प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए उत्साहित है।---------------

Latest News