इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता

04 Nov 2026

मुंबई, 04 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अभिनेत्री तब्बू और तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की जोड़ी करीब 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। दोनों आगामी फिल्म 'किंग 100' में साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने बुधवार को तब्बू के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया। इससे पहले दोनों कलाकार 1998 में आई फिल्म 'आविदा मा आविदे' में साथ काम कर चुके हैं।


फिल्म में तब्बू 'महांति झांसी रानी' का किरदार निभा रही हैं। जारी किए गए वीडियो में वह अलग-अलग साड़ियों में गंभीर और प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं। एक दृश्य में उनका किरदार अपने कार्यालय में शपथ लेता दिखाई देता है। फिल्म के दृश्यों में गहरे और रहस्यमयी माहौल की झलक मिलती है। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक भी हो सकता है, हालांकि इस बारे में निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर कुछ स्पष्ट नहीं किया है।


रा कार्तिक के निर्देशन में बन रही 'किंग 100' में नागार्जुन और तब्बू के अलावा अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

Latest News