इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी
जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी

जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी

04 Nov 2026

जौनपुर, 4 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने कृषि क्षेत्र में नवाचार की पहल करते हुए प्रयोगशाला में ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन किया है। विद्यार्थियों ने बुधवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर स्वयं उत्पादित ताजा मशरूम भेंट किया। अब विद्यार्थी मशरूम से बिस्कुट, नमकीन और समोसा जैसे खाद्य उत्पाद तैयार करने की दिशा में प्रयोग करने की तैयारी कर रहे हैं।


मशरूम उत्पादन विश्वविद्यालय परिसर स्थित महर्षि पराशर कृषि विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला में किया गया। इसके लिए प्ल्यूरोटस सजोर-काजू और प्ल्यूरोटस फ्लोरिडा प्रजातियों के कुल 63 बैग तैयार किए गए। स्पॉनिंग के लगभग 25 दिन बाद पहली बार मशरूम की हार्वेस्टिंग की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति को मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया, अपनाई गई तकनीक और अपने व्यावहारिक अनुभवों की जानकारी दी। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कृषि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों को प्रयोग और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलने चाहिए। इस तरह की पहल उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना विकसित करती है।


उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन स्वरोजगार और उद्यमिता की दृष्टि से बेहतर विकल्प है। कम स्थान और अपेक्षाकृत कम संसाधनों में भी इसका उत्पादन किया जा सकता है। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए नए अवसर तलाशने चाहिए।


डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि मौसम के अनुसार वर्षभर मशरूम की विभिन्न प्रजातियों का उत्पादन किया जा सकता है। सर्दियों में बटन और ऑयस्टर तथा गर्मियों में मिल्की और पैडी स्ट्रॉ मशरूम का उत्पादन उपयुक्त है। मशरूम कम कैलरी वाला तथा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ है। इसमें विटामिन बी-2, बी-3 और बी-5 के साथ पोटैशियम, सेलेनियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस अवसर पर संस्थान के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्रा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. हरिवंश सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. सत्यम प्रजापति एवं डॉ. विपिन उपस्थित रहे।

Latest News