इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें लगातार पांचवे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ से अधिक का मुनाफा वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला
बंगाल के युवा ने बनाया 30 सेकंड में रक्तस्राव रोकने वाला पाउडर , सिंगापुर में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बंगाल के युवा ने बनाया 30 सेकंड में रक्तस्राव रोकने वाला पाउडर , सिंगापुर में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

03 Nov 2026

कोलकाता, 03 नवंबर (एजेंसी)। पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष स्थित बादुलिया गांव के युवा वैज्ञानिक साबिर हुसैन ने अपने अनोखे आविष्कार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनके द्वारा विकसित विशेष पाउडर ‘स्टॉप ब्लीड’ महज 30 सेकंड में रक्तस्राव रोकने में सक्षम है। इस आविष्कार को 29 अक्टूबर 2026 सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘स्लिंगशॉट 2026’ प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिली है। इसी प्रतियोगिता में साबिर हुसैन को ग्रैंड विजेता घोषित किया गया था।


स्वास्थ्य एवं बायोमेडिकल श्रेणी में साबिर के स्टार्टअप ‘मिराक्यूलस’ ने शीर्ष स्थान हासिल करते हुए ग्रैंड विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उनकी कंपनी को चार लाख सिंगापुर डॉलर की अनुदान राशि भी मिली है।


यह स्टार्टअप राउरकेला स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के बायोटेक्नोलॉजी एवं मेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से संचालित हो रहा है। प्रोफेसर देवेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में इस विशेष पाउडर को विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं, चोट और आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से रक्तस्राव को नियंत्रित करना है।


साबिर हुसैन के इस आविष्कार को इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। करीब सात वर्ष पहले 2019 में दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में उन्हें इस नवाचार के लिए सम्मानित किया गया था। उस समय केंद्रीयमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।


साबिर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खंडघोष के एक स्कूल से पूरी की। इसके बाद बर्दवान से उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कोलकाता के एक कॉलेज से बीटेक और एनआईटी राउरकेला से बायोमेडिकल विषय में एमटेक की डिग्री हासिल की।


उनके द्वारा विकसित ‘स्टॉप ब्लीड’ पाउडर को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की मंजूरी भी मिल चुकी है। अब तक 250 से अधिक अस्पतालों और कई सैन्य इकाइयों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा चुका है।


सिंगापुर में मिली इस अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद एनआईटी प्रबंधन ने भी साबिर हुसैन को बधाई दी है। एक छोटे से गांव से निकलकर अपने वैज्ञानिक आविष्कार के दम पर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले साबिर की उपलब्धि बंगाल के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Latest News