इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष एशियन खेल 2026: चिकिता-साहिल ने शूटआउट में जीता स्वर्ण, भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा अमेरिकी जासूसी विमान रूसी इलाके के ऊपर घंटों चक्कर लगाता रहा ईरान ने यूएई को नेतन्याहू के दौरे के खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी अगर ईरान से अनुरोध मिले तो आईएईए तुरंत वहां इंस्पेक्टर भेजने को तैयार है : ग्रोसी बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित नेपाल में महाकाली नदी में बाढ़ से एशिया के लंबे पैदल झूलापुल का बड़ा हिस्सा बहा हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं फिल्म \'द पैराडाइज\' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की बैठक बुधवार को यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में शुरू हुई। बैठक में एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने के आरोप, चुनाव आयोग के भीतर कथित मतभेद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष की संयुक्त रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।


बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई विपक्षी नेता पहुंचे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं हुए और उनकी जगह पार्टी के अन्य नेता प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रीय जनता दल, माकपा, भाकपा, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाकपा (माले), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (एम), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरल कांग्रेस (जे) और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक सहित कई दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं।


सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्ताव लाने के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग के भीतर कथित असहमति से संबंधित रिपोर्टों के आधार पर आगे की राजनीतिक एवं संसदीय रणनीति पर विचार किया जा सकता है।


यह बैठक कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के एक दिन बाद हो रही है। सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने, मतदाता सूचियों से हटाए गए बताए जा रहे 13.30 करोड़ नामों को बहाल करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे।


पिछले तीन वर्षों में इंडी गठबंधन की यह आठवीं बैठक है, जबकि इस वर्ष यह दूसरी बैठक है। इससे पहले आठ जून को विपक्षी दलों ने एसआईआर और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर बैठक की थी। उस बैठक में आम आदमी पार्टी और द्रमुक शामिल नहीं हुए थे।


इस बार भी आम आदमी पार्टी और द्रमुक की ओर से कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हो रहा है। हालांकि, एसआईआर के मुद्दे पर 28 जून को भारत के मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए विपक्षी दलों के संयुक्त पत्र पर दोनों दलों ने हस्ताक्षर किए थे।-----------

Latest News