इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष एशियन खेल 2026: चिकिता-साहिल ने शूटआउट में जीता स्वर्ण, भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा अमेरिकी जासूसी विमान रूसी इलाके के ऊपर घंटों चक्कर लगाता रहा ईरान ने यूएई को नेतन्याहू के दौरे के खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी अगर ईरान से अनुरोध मिले तो आईएईए तुरंत वहां इंस्पेक्टर भेजने को तैयार है : ग्रोसी बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित नेपाल में महाकाली नदी में बाढ़ से एशिया के लंबे पैदल झूलापुल का बड़ा हिस्सा बहा हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं फिल्म \'द पैराडाइज\' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले मध्य दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाते हुए लगाए गए पोस्टरों को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक हमला बताया।


मध्य दिल्ली में बुधवार को लगाए गए इन पोस्टरों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, अखिलेश यादव जैसे नेताओं की तस्वीरें लगाकर उनपर व्यंग्य किए गए हैं।


कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अमित शाह कभी साहसी होना नहीं सीखेंगे और इस तरह के कदम उठाते रहेंगे।


बैठक में एसआईआर प्रक्रिया, चुनाव आयोग के भीतर सामने आए कथित मतभेदों और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा और राज्यसभा में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है।


उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग दोहराई थी। कांग्रेस ने एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने तथा मतदाता सूचियों से हटाए गए 13.30 करोड़ नामों को बहाल करने की मांग भी की थी। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था।

Latest News