इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष एशियन खेल 2026: चिकिता-साहिल ने शूटआउट में जीता स्वर्ण, भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा अमेरिकी जासूसी विमान रूसी इलाके के ऊपर घंटों चक्कर लगाता रहा ईरान ने यूएई को नेतन्याहू के दौरे के खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी अगर ईरान से अनुरोध मिले तो आईएईए तुरंत वहां इंस्पेक्टर भेजने को तैयार है : ग्रोसी बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित नेपाल में महाकाली नदी में बाढ़ से एशिया के लंबे पैदल झूलापुल का बड़ा हिस्सा बहा हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं फिल्म \'द पैराडाइज\' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद

30 Sep 2026

लखनऊ, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को अपने दो प्रत्याशियों के नामांकन के साथ चुनावी प्रक्रिया में कदम आगे बढ़ा दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी ने निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।


नामांकन के दौरान अखिलेश यादव के साथ पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव, विधायक रविदास मेहरोत्रा, ओपी सिंह, अतुल प्रधान समेत पार्टी के कई नेता और विधायकगण मौजूद रहे। दोनों प्रत्याशियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। सपा विधायकों की मौजूदगी से नामांकन के दौरान पार्टी के भीतर चुनाव को लेकर सक्रियता भी नजर आई।


उल्लेखनीय है कि प्रो. रामगोपाल यादव सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ संसदीय चेहरों में शामिल हैं और पार्टी ने उन्हें एक बार फिर राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है। वहीं धनराज परिमल नाथवानी एक बडे़ औद्याेगिक घराने और खेल प्रशासन से ता रखते हैं। वर्तमान में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।


उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान प्रस्तावित है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है। मौजूदा विधानसभा संख्या बल के आधार पर एक राज्यसभा सीट के लिए 37 प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता होगी।


सपा ने बुधवार को फिलहाल दो प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से तीसरे प्रत्याशी को लेकर अभी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे राज्यसभा चुनाव में सपा की आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चा बनी हुई है।

Latest News