इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष एशियन खेल 2026: चिकिता-साहिल ने शूटआउट में जीता स्वर्ण, भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा अमेरिकी जासूसी विमान रूसी इलाके के ऊपर घंटों चक्कर लगाता रहा ईरान ने यूएई को नेतन्याहू के दौरे के खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी अगर ईरान से अनुरोध मिले तो आईएईए तुरंत वहां इंस्पेक्टर भेजने को तैयार है : ग्रोसी बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित नेपाल में महाकाली नदी में बाढ़ से एशिया के लंबे पैदल झूलापुल का बड़ा हिस्सा बहा हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं फिल्म \'द पैराडाइज\' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

\'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज

30 Sep 2026

मुंबई, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। अभिनेता वीर पहाड़िया की आगामी फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का नया गाना 'तुझसे बिछड़ के' रिलीज हो गया है। वीर पहाड़िया और आफिया सैयद पर फिल्माए गए इस हार्टब्रेक ट्रैक में प्यार, जुदाई और टूटे रिश्ते का दर्द देखने को मिलता है। फिल्म में अब तक वीर का रोमांटिक और मस्तीभरा अंदाज नजर आया है, लेकिन इस गीत में उनका भावनात्मक पक्ष सामने आता है। गाने के जरिए उनके किरदार की उलझन और रिश्ते में आई दूरी को दिखाने की कोशिश की गई है।


'प्रेम कीटाणु' युवा प्रेम, दोस्ती और कॉलेज लाइफ के बीच रिश्तों की कहानी पेश करती है। ऐसे में 'तुझसे बिछड़ के' फिल्म की कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है। ट्रेलर में भी इस गीत की झलक देखने को मिली थी। गाने को मधुर शर्मा ने आवाज दी है, जबकि संगीत राहुल मिश्रा ने तैयार किया है और इसके बोल मीर ने लिखे हैं। गीत के दृश्यों में वीर और आफिया के बीच प्यार के साथ-साथ जुदाई की कसक को भी उभारा गया है।


अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी 'प्रेम कीटाणु' में वीर पहाड़िया के साथ आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गौरव वर्मा द्वारा अवनिका फिल्म्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस और कॉलेज लाइफ के साथ रिश्तों के भावनात्मक पहलुओं को भी सामने लाती है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest News