इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष एशियन खेल 2026: चिकिता-साहिल ने शूटआउट में जीता स्वर्ण, भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा अमेरिकी जासूसी विमान रूसी इलाके के ऊपर घंटों चक्कर लगाता रहा ईरान ने यूएई को नेतन्याहू के दौरे के खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी अगर ईरान से अनुरोध मिले तो आईएईए तुरंत वहां इंस्पेक्टर भेजने को तैयार है : ग्रोसी बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित नेपाल में महाकाली नदी में बाढ़ से एशिया के लंबे पैदल झूलापुल का बड़ा हिस्सा बहा हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं फिल्म \'द पैराडाइज\' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य

30 Sep 2026

नई दिल्ली, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्र सरकार ने यात्री वाहनों के लिए नए कॉरपोरेट एवरेज फ्यूल इकोनॉमी (कैफे) मानकों को अधिसूचित कर दिया है। एक अप्रैल 2027 से लागू होने वाले ये नियम 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेंगे। नए मानकों के तहत अगले पांच वर्षों में कारों की ईंधन दक्षता में 16.7 प्रतिशत सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।


केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अनुसार, नए कैफे मानक भारत में बिक्री के लिए निर्मित या आयातित नए यात्री वाहनों पर लागू होंगे। इसके तहत ईंधन खपत का मानक 2027-28 में 3.996 लीटर प्रति 100 किलोमीटर से घटाकर 2031-32 तक 3.3273 लीटर प्रति 100 किलोमीटर किया जाएगा।


मंत्रालय ने बताया कि नया ढांचा वाहन निर्माताओं को स्वच्छ प्रौद्योगिकियां, वैकल्पिक ईंधन और नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइब्रिड वाहनों, फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों और अन्य उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।


नए मानकों के तहत वाहन निर्माताओं को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल, जैव ईंधन और संपीड़ित जैव गैस जैसे कम-कार्बन ईंधनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके लिए ‘कार्बन न्यूट्रैलिटी फैक्टर’ की व्यवस्था की गई है, जिससे कंपनियां अपने समग्र प्रदर्शन में सुधार दर्ज करा सकेंगी।


सरकार ने ईंधन बचाने वाली मान्य प्रौद्योगिकियों की संख्या भी चार से बढ़ाकर 12 कर दी है। इनमें सौर विकिरण परावर्तक पेंट, उन्नत ग्लेजिंग सिस्टम, उच्च दक्षता वाले एयर कंडीशनिंग सिस्टम और अन्य ऊर्जा बचत तकनीकें शामिल हैं। प्रत्येक पात्र तकनीक के लिए उत्सर्जन गणना में निर्धारित छूट मिलेगी।


बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक वाहन, रेंज एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक वाहन, प्लग-इन हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने के लिए ‘सुपर क्रेडिट’ व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इससे वाहन निर्माताओं को स्वच्छ और उन्नत प्रौद्योगिकी वाले वाहनों की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।


मंत्रालय के अनुसार, नए मानक उद्योग को लचीलापन भी प्रदान करते हैं। यदि कोई कंपनी निर्धारित लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसे क्रेडिट मिलेगा, जिसे वह आगे उपयोग कर सकेगी या अन्य निर्माताओं के साथ विनिमय कर सकेगी। आवश्यकता पड़ने पर ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के माध्यम से क्रेडिट खरीदने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।


नए कैफे मानकों के तहत रिपोर्टिंग संशोधित भारतीय ड्राइविंग चक्र और वैश्विक स्तर पर उपयोग किए जाने वाले परीक्षण मानक दोनों के आधार पर की जाएगी। इससे भारत को अंतरराष्ट्रीय वाहन परीक्षण प्रणाली के अनुरूप ढलने में सहायता मिलेगी।


सरकार ने बताया कि जिन वाहन निर्माताओं की वार्षिक बिक्री 1,000 इकाइयों से कम है, उन्हें इन मानकों के तहत निर्धारित औसत बेड़े संबंधी दायित्वों से छूट मिलेगी।

Latest News