इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवाकाल देने का मिलेगा अवसर : राजनाथ सिंह पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन ने कहा-कुछ बातें अनकही ही रहने देनी चाहिए सागर में मैगजीन संचालक के घर मिला अवैध विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप नरसिंहपुर में हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत तेल कंपनियों ने पेट्रोल में \'31 फीसदी इथेनॉल\' होने के कर्नाटक सरकार के दावे को खारिज किया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को जगह नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया गुंडागर्दी का आरोप जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं : मुख्यमंत्री याेगी इतिहास के पन्नों में 08 नवंबर : भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ
ड्यूटी के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद

ड्यूटी के दौरान घायल दिल्ली पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों को दिल्ली पुलिस आर्थिक मदद देगी। पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने इस साल अलग-अलग मौकों पर ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के लिए आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है।


इसके तहत गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये और अन्य गंभीर चोटों का सामना करने वाले जवानों को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह रकम ‘दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसायटी फंड’ से दी जाएगी। उनका कहना है कि जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ‘वेलफेयर यूनिट’ लगातार काम कर रही है।


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस साल कानून-व्यवस्था से जुड़ी अलग-अलग ड्यूटी निभाने के दौरान 250 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शन, धरना और अन्य कानून-व्यवस्था संबंधी इंतजामों के दौरान इन पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उनकी सेवाओं और समर्पण को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।


योजना के तहत गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को 25 हजार और अन्य गंभीर चोटों से प्रभावित जवानों को 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा किसी विशेष मामले में ज्यादा आर्थिक सहायता की जरूरत होने पर संबंधित जिले के डीसीपी अतिरिक्त मदद का प्रस्ताव भेज सकेंगे। ऐसे मामलों पर अलग से विचार किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने 2023 में ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए 'आहत वीर सम्मान पत्र' की शुरुआत की थी। इसके तहत दंगों, प्रदर्शनों को नियंत्रित करने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान घायल होने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को सम्मान दिया जाता है।

Latest News