इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रक ने कार में मारी टक्कर, महिला की मौत आग की दो भीषण घटनाओं से दहली मायानगरी ओलावृष्टि रोकने वाली गनों पर हाईकोर्ट की रोक, शिमला के जुब्बल-कोटखाई में अब नहीं चलेगी एंटी-हेल गन घर में लगी आग में झुलसे व जख्मी हुए तृणमूल विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया ग्रेटर नोएडा में चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026 पंचांग : 06 अक्टूबर, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज का स्थलीय व हवाई सर्वेक्षण किया, नैमिष तक तटबंध बनाने के निर्देश जौनपुर में अचानक बदला मौसम, तेज आंधी के साथ एक घंटे हुई बारिश कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को वर्ष 2026 का चिकित्सा का संयुक्त नोबेल पुरस्कार काला सागर में जहाज में लगी आग, दो की मौत, चालक दल के 11 लोगों का रेस्क्यू नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हनी ट्रैप मामले में आरोपित गिरफ्तार, चार लाख की रंगदारी मांगने का आरोप बंद पड़े सिनेमा हॉल परिसर में मिला युवक का शव अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अभिनेत्री सुरेखा वाणी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में एक्स हैंडल के खिलाफ केस ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश देश में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के दावों का किया खंडन आकाश आनंद की बसपा में तीसरी वापसी, बने राष्ट्रीय संयोजक ब्रिस्बेन-2032 ओलंपिक और पैरालंपिक का प्रतीक चिन्ह होगा ऑस्ट्रेलियाई तोता कॉकटू \'हांगकांग सिक्सेस\' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार वैभव बहुत समझदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बस मौके का आनंद लेकर सर्वश्रेष्ठ देना है: अभिषेक शर्मा एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों ने किया शानदार प्रदर्शन, छह पदकों के साथ रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम

किन्नौर में बर्फीले तूफान के बीच फंसे चरवाहों का पुलिस ने किया रेस्क्यू

04 Oct 2026

शिमला, 04 अक्टूबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के सांगला कांडा से डोडरा क्वार की ओर जा रहे चरवाहों का दल रुपिन पास के समीप अचानक खराब हुए मौसम के बीच फंस गया। भारी ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के कारण चरवाहों के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की और अभियान शुरू किया।


पुलिस के अनुसार 27 सितंबर को सूचना मिली कि सांगला कांडा से डोडरा क्वार आ रहे चरवाहे रुपिन पास के समीप भारी ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के कारण फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त रेस्क्यू टीम तैयार की।


भारी बर्फबारी के बीच 29 और 30 सितंबर को चला अभियान


संयुक्त टीम ने 29 और 30 सितंबर को अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की स्थिति थी। कठिन परिस्थितियों के बीच पुलिस टीम ने अभियान जारी रखा और फंसे हुए सभी चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाला।


रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बर्फ में दबी दो बकरियों और तीन भेड़ों को भी जीवित बचाया। टीम ने करीब 1600 से 1700 भेड़-बकरियों को भी सुरक्षित वापस लाया।


चरवाहों के साथ पशुधन को भी सुरक्षित निकाला


पुलिस टीम ने अभियान के दौरान चरवाहों और उनके पशुधन को सुरक्षित निकालने पर ध्यान केंद्रित किया। भारी बर्फबारी और दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे। अभियान में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने काम किया।


पुलिस के अनुसार रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाई। टीम ने चरवाहों और पशुधन को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए। अभियान के दौरान बर्फ में फंसे पांच पशुओं को भी जीवित बचाया गया।