इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें लगातार पांचवे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ से अधिक का मुनाफा वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला
नासा कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा में मौजूदगी बनाए रखेगा, निजी कंपनियों के सेंटर का लेगा सहारा

नासा कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा में मौजूदगी बनाए रखेगा, निजी कंपनियों के सेंटर का लेगा सहारा

10 Oct 2026

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (एजेंसी)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट / एलईओ) में अपनी मौजूदगी बनाए रखने का फैसला किया है। इसके लिए वह ऐसे भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है जहां कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा में वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन अर्थात निजी अंतरिक्ष स्टेशन (कमर्शियल स्पेस स्टेशन) मुख्य भूमिका निभाएंगे। नासा ने शुक्रवार को अपनी अगली पीढ़ी के कमर्शियल स्पेस स्टेशन के लिए निजी अंतरिक्ष कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।


नासा की विज्ञप्ति में अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन के प्रशासक जेरेड इसाकमैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति की राषट्रीय अंतरिक्ष नीति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को वर्ष 2030 के आसपास सेवामुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद नासा खुद का कोई नया स्टेशन बनाने के बजाय निजी कंपनियों के कमर्शियल स्पेस स्टेशनों पर एक ग्राहक के रूप में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगा।


उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बंद होने के बाद नासा को शोध करने, तकनीक विकसित करने, सदस्यों को प्रशिक्षण देने के साथ चंद्रमा और मंगल ग्रह के मिशन की तैयारी करने के लिए स्टेशन की जरूरत बनी रहेगी। कमर्शियल स्पेस स्टेशन यह क्षमता प्रदान कर सकते हैं। साथ ही यह स्टेशन अमेरिकी इंडस्ट्री के लिए नए अवसर पैदा कर सकते हैं। नासा को भविष्य के बेहद मुश्किल मिशन पर अपने अधिकतम संसाधन लगाने की सुविधा दे सकते हैं।


विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में नासा के प्रोजेक्ट इग्निशन के बाद कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा में एजेंसी की भविष्य की दिशा तय करने के लिए निजी कंपनियों के साथ लगातार बातचीत की है। इसके लिए एजेंसी ने जुलाई में 'रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल' का एक ड्राफ्ट भी जारी किया। इस दिशा में प्रयास अच्छे रहे। इससे इच्छुक कंपनियों को योजनाबद्ध अधिग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा करने और उस पर टिप्पणी करने का मौका मिला।


इसाकमैन ने कहा, "हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि नासा कभी भी कम ऊंचाई वाली पृथ्वी की कक्षा में अपनी मौजूदगी नहीं छोड़ेगा। विज्ञप्ति के अनुसार, रणनीति बदलने के मुख्य कारण यह हैं कि इससे लागत में बचत आएगी। खुद का स्पेस स्टेशन चलाने में बहुत भारी खर्च आता है। निजी स्टेशनों का उपयोग करने से नासा के अरबों डॉलर बचेंगे। बचे हुए बजट और संसाधनों का उपयोग नासा अपने आर्टेमिस मिशन के जरिए चंद्रमा पर स्थायी आधार बनाने और भविष्य में मंगल पर मानव भेजने के लिए करेगा। बताया गया है कि नासा 'एक्सिओम स्पेस' और 'ब्लू ओरिजिन' जैसी कंपनियों को अपने खुद के अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने के लिए फंड और तकनीकी मदद दे रहा है।

Latest News