इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल 2026: भारत ने तीरंदाजी में रचा नया इतिहास, पुरुष कंपाउंड टीम ने जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, फोमिन को सीधे सेटों में हराया एशियन खेल 2026: नीरू धांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप मिश्रित टीम में जीता स्वर्ण एशियन खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन फाइनल में, बोगदानोवा को 3-2 से हराया एशियन खेल 2026: प्रिया घंघास सेमीफाइनल में हारीं, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष एशियन खेल 2026: चिकिता-साहिल ने शूटआउट में जीता स्वर्ण, भारत को लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा अमेरिकी जासूसी विमान रूसी इलाके के ऊपर घंटों चक्कर लगाता रहा ईरान ने यूएई को नेतन्याहू के दौरे के खतरनाक नतीजों की चेतावनी दी अगर ईरान से अनुरोध मिले तो आईएईए तुरंत वहां इंस्पेक्टर भेजने को तैयार है : ग्रोसी बारिश और बाढ़ से नेपाल-चीन जमीनी व्यापार पूरी तरह ठप, त्योहारों से पहले सप्लाई चेन प्रभावित नेपाल में महाकाली नदी में बाढ़ से एशिया के लंबे पैदल झूलापुल का बड़ा हिस्सा बहा हत्या के बाद शव जलाकर भी नहीं बचा कातिल, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार बागपत: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीसरा फरार झांसी में ई-रिक्शा चालक को लूटने वाले पुलिस मुठभेड़ में एक घायल समेत चार लुटेरे गिरफ्तार दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज सर्राफा बाजार में 1.50 लाख रुपये से भी नीचे आया सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं फिल्म \'द पैराडाइज\' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल \'तुझसे बिछड़ के\' में छलका वीर पहाड़िया का दर्द, \'प्रेम कीटाणु\' का नया गाना रिलीज \'बिग बॉस 20\' से बाहर आकर ईशा रिखी ने दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस से मांगी माफी मिलन प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार, नंदीग्राम में दो कांग्रेस नेता हिरासत में राज्यसभा चुनाव : सपा से रामगोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश यादव रहे मौजूद विपक्षी दलों के गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर, विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना चुनाव आयोग और एसआईआर मुद्दे पर इंडी गठबंधन की बैठक शुरू, संयुक्त रणनीति पर मंथन कारों के लिए नए ईंधन दक्षता मानक अधिसूचित, 2032 तक 16.7 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा मारा गया

नवगछिया में गंगा और कोसी का रौद्र रूप: खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

30 Sep 2026

भागलपुर, 30 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। जिले के नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से उफान शुरू हो गया है।


केंद्रीय जल आयोग से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस्माईलपुर-बिंदटोली के पास गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिससे तटवर्ती और निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ का संकट गहराने लगा है।


जल संसाधन विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले बहत्तर से छियानवे घंटों में जलस्तर में करीब एक मीटर की और बढ़ोतरी होने की आशंका है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस्माईलपुर-बिंदटोली में गंगा नदी का जलस्तर अपने खतरे के निशान एकतीस दशमलव छह शून्य मीटर को पार कर गया है।


नदी वर्तमान में लाल निशान से तीन सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और इसका रुख लगातार बढ़ने की ओर है। वहीं राघोपुर में गंगा नदी पिछले बारह घंटों में चौदह सेंटीमीटर की भारी वृद्धि के साथ यहाँ का जलस्तर बत्तीस दशमलव सात एक मीटर दर्ज किया गया है। यह वर्तमान में अपने चेतावनी स्तर बत्तीस दशमलव छः आठ मीटर से ऊपर है, हालांकि खतरे के निशान तेतीस दशमलव छः आठ मीटर से अभी नीचे बना हुआ है। उधर मदरौनी में कोसी नदी में भी उफान जारी है।


पिछले बारह घंटों में आठ सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ यहाँ जलस्तर तीस दशमलव आठ सात मीटर तक पहुंच गया है। यह अपने चेतावनी स्तर तीस दशमलव चार आठ मीटर को पार कर चुका है और खतरे के निशान इकतीस दशमलव चार आठ मीटर की तरफ बढ़ रहा है। जबकि जेबी चोरहर में कोसी नदी का जलस्तर इकतीस दशमलव तीन छः मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान इकतीस दशमलव सात सात मीटर से फिलहाल इकतालीस सेंटीमीटर नीचे है। नदियों में दोबारा आ रहे इस उफान की वजह से इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध और उसके संवेदनशील स्परों पर पानी का भारी दबाव बनने लगा है।


जल संसाधन विभाग के फील्ड इंजीनियरों और अभियंताओं को मुख्यालय में ही कैंप करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि तटबंधों की चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी की जा सके। फिलहाल विभाग की ओर से सभी प्रमुख स्थलों पर तटबंधों को पूरी तरह सुरक्षित और स्थिति को नियंत्रण में बताया गया है। फिर भी, प्रशासन ने दियारा और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की अपील की है।

Latest News