इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दीपावली पर देशभर में अब तक 6 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार : कैट लाखों दीपों से रौशन हुई अयोध्या, उपराष्ट्रपति ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ, योगी ने कहा- श्रीराम भारत के प्राण छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों से किया संवाद, चाय की दुकान पर यूपीआई से किया भुगतान गाजियाबाद पुलिस चौकी मेंं धमाके की जांच एटीएस ने शुरू की, तहरीक उल मुजाहिदीन हिंन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी कैंसर की 1000 से ज्यादा दवाइयां होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें अमेरिका में डिटेन हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य हरि बॉक्सर दीपावली की तारीख आखिर क्यों हर साल बदलती है, खगोलीय विश्लेषण में सामने आए रोचक तथ्य मध्य प्रदेश को दो साल में दुग्ध उत्पादन में बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य : मुख्यमंत्री सीएक्यूएम ने गुरुग्राम में सड़क धूल प्रदूषण पर दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश सीबीआई ने विशाखापत्तनम में प्लांट क्वारंटीन स्टेशन के सहायक निदेशक को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान पाया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा एयर फोर्स स्टेशन पर सैनिकों के साथ मनाई दिवाली उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 18 हजार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, 700 एआई कैमरों से हो रही निगरानी: वैष्णव अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवाकाल देने का मिलेगा अवसर : राजनाथ सिंह पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन ने कहा-कुछ बातें अनकही ही रहने देनी चाहिए सागर में मैगजीन संचालक के घर मिला अवैध विस्फोटकों का जखीरा, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप नरसिंहपुर में हाईवे पर चलती कार में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत तेल कंपनियों ने पेट्रोल में \'31 फीसदी इथेनॉल\' होने के कर्नाटक सरकार के दावे को खारिज किया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को जगह नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाया गुंडागर्दी का आरोप जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं : मुख्यमंत्री याेगी इतिहास के पन्नों में 08 नवंबर : भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ
रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा

रुपये ने डॉलर की तुलना में लगाई जोरदार छलांग, 56 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुई भारतीय मुद्रा

06 Nov 2026

नई दिल्ली, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज भारतीय मुद्रा रुपये ने शुरुआती कमजोरी को पूरी तरह से धोते हुए जोरदार छलांग लगाई और पिछले बंद भाव के मुकाबले 56 पैसे की भारी-भरकम मजबूती के साथ 93.91 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। 12 अक्टूबर के बाद से यह रुपये में आई एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। आज के कारोबार में भारतीय करेंसी इंट्रा-डे में 93.82 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को टच करके छह महीने के उच्चतम स्तर पर भी पहुंची।


माना जा रहा है कि घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की वापसी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में आई नरमी के सपोर्ट से रुपया आज एशिया में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनकर उभरा। हालांकि, आज सुबह इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। भारतीय मुद्रा डॉलर की तुलना में गुरुवार के बंद भाव 94.47 रुपये के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 94.49 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुली थी।


आज के कारोबार की शुरुआत होते ही आयातकों की ओर से डॉलर की मांग में तेजी आने के चलते रुपया एक समय फिसलकर 94.51 के इंट्रा-डे लोअर लेवल तक भी चला गया था। इसके बाद विदेशी बैंकों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से की गई डॉलर की भारी बिकवाली ने बाजार का पासा पूरी तरह पलट दिया, जिससे रुपया निचले स्तर से 60 पैसे की शानदार रिकवरी दिखाते हुए 93.82 के इंट्राडे उच्च स्तर तक पहुंच गया।


दिन के अंतिम सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी 93.88 के स्तर के करीब बाजार से डॉलर की खरीदारी कर रुपये की आज की आक्रामक बढ़त को थोड़ा सीमित कर दिया। इसके बावजूद पूरे दिन के कारोबार के बाद रुपया 93.91 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। इस बंपर तेजी के साथ ही रुपये ने इस कारोबारी सप्ताह के दौरान डॉलर के मुकाबले कुल 1.2 प्रतिशत की शानदार साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है।


डॉलर के साथ-साथ आज दुनिया की अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में भी भारतीय रुपया मजबूत स्थिति में बंद हुआ। ब्रिटिश पॉन्ड के मुकाबले भारतीय रुपये में आज चौतरफा मजबूती का रुख बना रहा। रुपये की मजबूती के कारण पॉन्ड गुरुवार के 127.18 के स्तर से 1.49 रुपये यानी 1.17 प्रतिशत की भारी गिरावट का शिकार होकर 125.6936 के स्तर पर आ गया।


इसी तरह यूरोपीय संघ की साझा मुद्रा यूरो के मुकाबले भी रुपये ने आज अपनी पूरी ताकत दिखाई, जिसके कारण यूरो आज भारतीय मुद्रा के सामने 1.18 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 104.92 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा जापानी येन के खिलाफ भी रुपया आज 0.54 प्रतिशत सुधरकर 0.59 के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।


विदेशी मुद्रा बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि महीनों तक लगातार बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशक अब अमेरिकी टेक कंपनियों के महंगे वैल्यूएशन और वहां एआई निवेश के रिटर्न पर उठ रहे सवालों के कारण दोबारा भारतीय बाजारों में लौट आए हैं। विदेशी निवेशकों ने इस हफ्ते लगभग 3 अरब डॉलर के भारतीय शेयर खरीदे हैं, जिसमें पिछले छह सालों की एक दिन की सबसे बड़ी खरीदारी भी शामिल है।


मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना हा कि इसके साथ ही ईरान विवाद के समाधान की उम्मीदों के बीच इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड की कीमत में आई लगभग 20 प्रतिशत की भारी गिरावट ने भारत के इंपोर्ट बिल के दबाव को भी काफी कम कर दिया है। ऐसा होने से फॉरेक्स मार्केट में डॉलर की मांग बहुत घट गई है। बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में स्पॉट डॉलर-रुपया (यूएसडी-आईएनआर) कारोबार में रुपये के लिए नीचे की तरफ 93.50 पर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है, जबकि ऊपर की तरफ 94.30 के स्तर पर कड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ नजर आ रहा है।

Latest News