इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी नई औद्योगिक क्रांति के पथ पर भारत एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य एशियाई खेल : लंबी कूद में एन्सी सोजन को रजत, आखिरी पलों में स्वर्ण पदक से चूकीं एशियन गेम्स : तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य पदक, कुल 7,934 अंक हासिल किये एशियाई खेल : हरिता भद्रा ने 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य इंटरनेशनल ट्रेड शो : ’ स्किल मंच’ पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाई अपनी प्रतिभा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजा 75 जिलों की 75 महिला उद्यमियों का ग्रामीण बाजार

सुप्रीम कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट रूम में वकील पर हमले को बताया \'गुंडाराज\'

09 Feb 2026



नई दिल्ली, 09 फरवरी (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय में साेमवार काे एक वकील ने तीस हजारी कोर्ट के कोर्ट रुम में अपने ऊपर हमले की शिकायत की। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे गुंडाराज को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कानून का राज खत्म हो गया है। चीफ जस्टिस ने वकील को दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस से इसकी शिकायत करने को कहा।


दरअसल, दिल्ली के एक वकील ने चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष कहा कि 7 फरवरी को वे एक केस में तीस हजारी कोर्ट के जज हरजीत सिंह पाल की कोर्ट में आरोपितों की ओर से पेश हुए थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने कई गुंडों के साथ हमला कर दिया। उस समय जज अपने सभी स्टाफ के साथ कोर्ट रूम में मौजूद थे। घटना का विवरण बताने के बाद चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या इस मामले की शिकायत दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय से की गई है, तब वकील ने कहा कि नहीं। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि आप दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस से इस संबंध में शिकायत कीजिए। इस शिकायत पर वे प्रशासनिक स्तर पर फैसला करेंगे।