इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें लगातार पांचवे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ से अधिक का मुनाफा वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

03 Nov 2026


नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है। आज बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली का जोर बना दिया जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की मजबूती और बढ़ गई। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों और बैंकिंग व ऑटोमोबाइल सेक्टर में आई तूफानी तेजी के सपोर्ट से शुरू हुई इस खरीदारी के दम पर बाजार लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ता गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.94 प्रतिशत और निफ्टी 0.81 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 595.87 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की दमदार बढ़त दर्ज करते हुए 76,288.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में लिवाली का दौर शुरू हो गया। खासकर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े हैवीवेट शेयरों में आई तूफानी तेजी से बाजार को शुरुआती बूस्ट मिला, जिससे यह सूचकांक शुरुआती कुछ मिनटों के भीतर ही उछल कर 76,425.30 अंक के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 709.48 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की शानदार मजबूती के साथ 76,402.26 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।


सेंसेक्स की ही तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 141.45 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 23,582.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी जैसी दिग्गज कंपनियों में शुरू हुई जोरदार लिवाली के चलते इस सूचकांक की चाल ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही 23,640.10 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी इसी लिवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 190.05 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,630.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,790 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,232 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 558 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर नौ शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान में और 16 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


आज सुबह के कारोबार में स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टॉप गेनर्स की सूची में इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) 3.51 प्रतिशत की तूफानी बढ़त के साथ सबसे आगे बना हुआ था। इसके अलावा श्रीराम फाइनेंस 2.91 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.56 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.91 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.81 प्रतिशत की तगड़ी मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर, बाजार की इस ऐतिहासिक तेजी के बीच भी टॉप लूजर्स में अपोलो हॉस्पिटल्स 1.22 प्रतिशत, सन फार्मास्युटिकल्स 1.21 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.12 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.12 प्रतिशत और मैक्स हेल्थकेयर 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 प्रतिशत की जबरदस्त मजबूती के साथ 75,692.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 387.70 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ 23,440.80 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Latest News