इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें लगातार पांचवे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.83 लाख करोड़ से अधिक का मुनाफा वंचित वर्ग की उन्नति के लिए आरक्षण महत्वपूर्ण, व्यवस्था बनी रहनी चाहिएः होसबाले अग्निवीरों को मिला दो साल का सेवा विस्तार, रेगुलर सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका अब AI से मजबूत होंगे सरकारी आंकड़े, 4,371 करोड़ की VISTAR योजना मंजूर; आठवीं आर्थिक गणना भी होगी दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 5 साल और चलेंगी फास्ट ट्रैक अदालतें ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी केंद्र ने क्रिटिकल मिनरल प्रसंस्करण के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी गोरखपुर में पदयात्रा के दौरान नितिन नवीन ने कांग्रेस-सपा को बताया लोकतंत्र विरोधी मध्य प्रदेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों का कार्यक्रम घोषित चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले किशोर खिलाड़ी बने यामल, एमबाप्पे को छोड़ा पीछा प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक ने फांसी लगाकर दी जान ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रास बिहारी बेहेरा का निधन, 88 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस जौनपुर : विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में उगाया ऑयस्टर मशरूम, अब बिस्कुट और नमकीन बनाने की तैयारी नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख सुलतानपुर : नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमला करने वाले 5 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन घायल सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के अतिरिक्त बिक्री कर लगाने के अधिकार को बरकरार रखा निलंबित एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर कार्रवाई की मांग, हाई कोर्ट में 6 नवंबर को सुनवाई इंडस टॉवर्स ने 50 हजार सोलर संचालित टेलीकॉम साइट्स के साथ रचा नया इतिहास जितिन प्रसाद का पोलैंड दौरा, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुई चर्चा लंबे अरसे बाद फिर साथ आए तब्बू और नागार्जुन, फैंस में बढ़ी उत्सुकता \'देवी विज्ञानम\' का ट्रेलर रिलीज, 4 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आएगी नदियों की ड्रेजिंग से पहले वैज्ञानिक अध्ययन जरूरी जहरीली हवा के बीच दीपावली: ग्रीन पटाखों की अनुमति, लेकिन निगरानी और जवाबदेही की असली परीक्षा! प्रशांत भूषण पर रूसी विदेश मंत्री का डॉक्टर्ड वीडियो साझा करने के मामले में एफआईआर लोक लेखा समितियों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग जरूरी : ओम बिरला
वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया

वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया

03 Nov 2026

नई दिल्ली, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार को दिल्ली पुलिस कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान वकीलों को गुंडा कहने पर वकील संगठनों ने कड़ा एतराज जताया है। वकीलों के अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की दिल्ली इकाई ने सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशनों के कोआर्डिनेशन कमेटी से मांग की है कि वे पुलिस के कथित कदाचार के लिए जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएं।


रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने आज कोर्ट में वकीलों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार का आह्वान किया है। हालांकि देर रात एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को निलंबित किए जाने की खबर है। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार चौहान और सचिव संजय कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि एसीपी मनस्वी वशिष्ठ द्वारा दिए गए बयान भी बेहद चिंताजनक हैं। वकीलों को "गुंडा" कहना और अदालतों के भीतर पुलिस की एक "फोर्स" तैनात करने की बात करना, पूरी तरह से निंदनीय है।


दरअसल 2 नवंबर को ये पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर शाहदरा पुलिस स्टेशन में हुई झड़प के बाद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और


इंस्पेक्टर अरुण कुमार को उनके पुराने पदों पर वापस तैनात करने की मांग कर रहे थे। यह विवाद तब शुरू हुआ था जब एक बहस के दौरान वकील ललित बंसल के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद वकीलों ने पुलिस के बर्ताव पर सवाल उठाए थे। वकीलों ने आरोप लगाया कि एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने अपना रिवॉल्वर दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया।


ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने कहा है कि इन गंभीर आरोपों की एक निष्पक्ष, तटस्थ और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। संबंधित अधिकारियों का तबादला कर देने से जवाबदेही पूरी नहीं हो जाती। पुलिस की वर्दी किसी को कानून से ऊपर नहीं उठा सकती, और न ही संस्थागत एकजुटता के नाम पर पुलिस के कथित कदाचार की जांच में बाधा डालने की अनुमति दी जा सकती है।


यूनियन ने कहा है कि इस घटना को पुलिस की मनमानी और आम नागरिकों, मजदूरों तथा अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी ताकत के दुरुपयोग के व्यापक संदर्भ में देखा जाना चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध को दबाने से लेकर न्याय की मांग करने वाले आंदोलनों के खिलाफ पुलिस की दमनकारी कार्रवाई तक, पुलिस की जवाबदेही और संवैधानिक स्वतंत्रता की रक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। जिन्हें कानून लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें कानून की पहुंच से बाहर नहीं रहने दिया जा सकता।

Latest News