इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत, मंगलवार को होगी रिहाई

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत, मंगलवार को होगी रिहाई

02 Nov 2026

-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतियों पर रिहाई के आदेश, जमानती पेश नहीं होने से मंगलवार को होगी रिहाई


हरिद्वार, 02 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की ओर से दर्ज पांच करोड़ रुपये की रंगदारी और धमकी के मामले में आरोपित अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहाई के आदेश दिए।


अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने बताया कि अदालत से जमानत मंजूर हो गई है, लेकिन जमानती मंगलवार, 3 नवंबर को पेश किए जाएंगे। इसके बाद ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। ऐसे में उर्मिला सनावर को एक और रात जेल में बितानी होगी।


दीपिका राठौर ने 25 अक्टूबर को रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की। शिकायतकर्ता ने धमकी देने का आरोप भी लगाया था।


हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला सनावर को सहारनपुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रोशनाबाद जेल भेज दिया गया था।


सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह आर्य ने आरोपित के खिलाफ दर्ज 10 पुराने मुकदमों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। हालांकि, अदालत ने कहा कि मामले में अधिकांश धाराएं जमानती हैं।