इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार

राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार

03 Nov 2026

जयपुर, 03 नवंबर (एजेंसी)। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान के दौरान कहीं लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं का उत्साह नजर आया तो कहीं अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मतदान से दूरी बना ली। पंचायत परिसीमन के विरोध में दौसा के तीन गांवों सहित भरतपुर, डीडवाना-कुचामन और करौली के कुछ गांवों में मतदान का बहिष्कार किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर, धौलपुर, भरतपुर और सीकर समेत कई जिलों में इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। चुनावी ड्यूटी के दौरान चूरू में एक हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत होने की घटना ने भी सभी को झकझोर दिया।सुबह दस बजे तक 10.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


तीसरे चरण में 27 जिला परिषदों के 377 वार्डों और 116 पंचायत समितियों के 2,119 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1,305 और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 7,789 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दौसा जिले के देहलाल, हरपट्टी और आमटेडा गांव के वार्ड संख्या सात में ग्रामीणों ने परिसीमन के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया। डीडवाना-कुचामन जिले के परबतसर क्षेत्र के डारापुरा गांव में भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि गांव को रुणिजा ग्राम पंचायत से हटाकर करीब 12 किलोमीटर दूर खिदरपुरा पंचायत में शामिल कर दिया गया।


भरतपुर जिले की बयाना पंचायत समिति के नगला सिंघाडा गांव में भी ग्रामीणों ने मतदान से दूरी बनाई। ग्रामीण चाहते हैं कि गांव को फिर से सिंघाडा ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए या अलग ग्राम पंचायत बनाया जाए। परिसीमन के बाद गांव को लगभग चार किलोमीटर दूर बंगसपुरा पंचायत में जोड़ने से ग्रामीण नाराज हैं।


करौली जिले में ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर रीठौली गांव के ग्रामीणों का विरोध सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। टोडूपुरा गांव के मतदान केंद्र संख्या 32 पर रीठौली गांव के वार्ड चार, पांच और छह के कुल 1,057 मतदाताओं में से किसी ने भी मतदान नहीं किया।


वहीं, पास के मतदान केंद्र संख्या 31 पर वार्ड तीन के 331 मतदाताओं ने भी वोट नहीं डाला। इस तरह कुल 1,388 मतदाता मतदान से दूर रहे। ग्रामीणों के अनुसार, रीठौली को अलग ग्राम पंचायत बनाने की मांग करीब 20 से 25 वर्षों से उठाई जा रही है।


मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी सामने आई। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र के भैरूपुरा सीलवानी गांव में बूथ संख्या 68 पर मशीन खराब होने के कारण करीब एक घंटा 50 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। धौलपुर के एक मतदान केंद्र पर लगभग एक घंटे तक वोटिंग रुकी रही, जबकि सीकर के हर्ष गांव में दो बूथों पर मशीनों में खराबी के कारण करीब 40 मिनट मतदान बाधित हुआ।


बीकानेर जिले के लूणकरणसर में पांच बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली। बाद में कुछ मशीनों को दुरुस्त कर मतदान शुरू कराया गया, जबकि दो बूथों पर मशीनों की समस्या बनी हुई थी। दौसा के निहालपुरा गांव में भी ईवीएम की तकनीकी खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। मशीनों में आई खराबी से कई स्थानों पर मतदाताओं को कतारों में इंतजार करना पड़ा।


चूरू जिले की राजगढ़ पंचायत समिति के ढंढाल लेखु गांव में चुनावी ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल भंवरलाल कुंडलिया की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे राजगढ़ थाने में यातायात पुलिस प्रभारी के पद पर कार्यरत थे और चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार रात भोजन करने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।


मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।


विरोध और तकनीकी बाधाओं के बीच कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में 82 वर्षीय फूलीदेवी सुबह ही परिजनों के साथ मतदान करने पहुंचीं। चूरू के लंबोर गांव और सीकर के हर्ष गांव में भी मतदाता कतारों में नजर आए। कई क्षेत्रों में युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।