इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कानपुरः जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल उज्जैनः मोबाइल नंबर नहीं दिया तो छात्र को घर से उठाकर पीटा, चार आरोपित आरोपित सेबी ने नवीनीकरण शुल्क नहीं देने पर आठ निवेश सलाहकारों का पंजीकरण किया रद्द रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजारों के लिए गठित की तकनीकी सलाहकार समिति इस दिवाली \'रामायण\' के पर्दे पर दिखेगी \'ईथा\' की झलक भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म \'जानी दुश्मन\' का ऐलान पंजाब के मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार सनी देओल की फिल्म \'सूर्या\' की रिलीज पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार चुनाव आयुक्तों को कानूनी सुरक्षा देने वाले कानून पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र-ईसी को नोटिस सीबीआई के 6 अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर हाई कोर्ट की रोक उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार, याचिका खारिज सीबीएसई 12वीं बोर्ड में कैलकुलेटर की मांग पर हाई कोर्ट का केंद्र, सीबीएसई को नोटिस दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोक खत्म होनी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट अदालत की कस्टडी में रह रहे बच्चे को रूस ले जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, भारत लाने के लिए तत्काल कदम उठाए केंद्र बाल श्रम निरोधक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष सेल बनाए केंद्र, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 से संबंधित चिंताओं पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को करेगा सुनवाई दिव्यांग अभ्यर्थी को तीन सेकंड की देरी पर नियुक्ति से नहीं कर सकते वंचित : हाई कोर्ट एक्सट्रीम बार हत्याकांड: जांच में खामियों पर हाई कोर्ट ने रांची के एसएसपी से 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट निर्मला सप्रे के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर दो महीने में फैसला लेने का निर्देश आईसीयू हेल्पलाइन का विस्तार और खाली पदों पर भर्ती तेज करे दिल्ली सरकार : हाई कोर्ट बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल में आठ जगहों पर एनआईए का छापा, नकली नोट व विदेशी मुद्रा जब्त भविष्य की तकनीकों के लिए महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण में आत्मनिर्भर बनेगा भारत: मोदी ईडी ने नियोमैक्स मामले में 238.90 करोड़ की संपत्तियां निवेशकों को लौटाने की प्रक्रिया की शुरू बदरीनाथ-केदारनाथ धामों के क्यूआर कोड विवाद की एसआईटी जांच की मांग, शासन ने मांगी रिपोर्ट राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दी खुली बहस की चुनौती
प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार

03 Nov 2026

फिरोजाबाद, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना मटसेना क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर नर्सिग छात्रा की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी द्वारा नंबर ब्लॉक करने क्षुब्ध होकर छात्रा ने आत्महत्या की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 28 अक्टूबर को थाना मटसेना पुलिस को सूचना मिली कि रसीदपुर कनैटा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मटसेना पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव की पहचान थाना औंछा जनपद मैनपुरी निवासी नर्सिंग कॉलेज फिरोजाबाद की छात्रा प्रीती के रुप में हुई, जोकि नर्सिंग कॉलेज फिरोजाबाद में गर्ल्स हॉस्टल में अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ रहती थी। स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी ने की। प्रकरण में मृतका का पोस्टमार्टम और पंचायतनामा किया गया। मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया साथ ही वीडियोग्राफी की गयी। साक्ष्य संकलन व विवेचना के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये, साथ रहने वाली सहेलियों से पूछताछ की गयी साथ ही व्हाट्सएप चैट व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि सिरसागंज निवासी एक लड़का अमन है जिससे मृतका का प्रेम प्रसंग था। वह उससे बातचीत करती थी । 27 अक्टूबर को रात्रि में करीब 08.30 बजे इस लड़के अमन ने छात्रा प्रीती को ब्लॉक कर दिया। जिससे यह क्षुब्ध होकर गर्ल्स हॉस्टल से निकल कर दीवार फांदकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची और वहां सुसाइड़ कर लिया।


उन्होंने बताया कि विवेचक क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा साक्ष्य संकलन करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


एएसपी ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर अग्रिम जांच जारी है। अन्य साक्ष्य संकलन किए जा रहे है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।