इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार

बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार

03 Nov 2026

-20 हजार लीटर पानी के दबाव से टूटा कांच, बच्चों के चेहरे और सिर में धंसे टुकड़े

बहराइच, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फखरपुर थाना क्षेत्र के खालेपुर गांव में सोमवार देर रात दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी से भरा शो का टैंक अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। टैंक की कांच की दीवार टूटने से चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मेला कमेटी के अध्यक्ष और शो संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में टैंक में पानी का दबाव अधिक होना हादसे की वजह बताया जा रहा है।


जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर फखरपुर थाना क्षेत्र के खालेपुर गांव में सोमवार देर रात उर्स मेले में जलपरी शो चल रहा था। शो देखने के लिए दर्शक टैंक के आसपास मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान अचानक टैंक तेज आवाज के साथ फट गया। करीब 20 हजार लीटर पानी का तेज बहाव बाहर निकल आया। पानी के दबाव से टैंक की कांच की दीवार टूट गई और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।


तेज बहाव में कई बच्चे कई मीटर तक बह गए। टूटे कांच के टुकड़े बच्चों के चेहरे और सिर में धंस गए। कई लोग खून से लथपथ हो गए। बच्चों को घायल देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चों और अन्य घायलों को संभाला।


हादसे की सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी फखरपुर ले जाया गया। सिर और चेहरे में कांच के टुकड़े धंसने से दो बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायलों में गांव के अर्श (8), बुरुऊ (7), अहद खान (8) और मोहम्मद सादिक (9) शामिल हैं। सादिक के सिर में टांके लगाए गए हैं। उसने बताया कि जलपरी शो का शीशा टूटने से उसे चोट लगी। हादसे में शो में करतब दिखा रही जलपरी भी घायल हुई है।


फखरपुर निवासी सलीम खान परिवार के साथ उर्स मेले में जलपरी शो देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दादा मियां के उर्स पर सोमवार से तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ था। शो देखने के लिए 50 रुपये का टिकट लिया था। जलपरी पानी से भरे टैंक में करतब दिखा रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ टैंक फट गया। सलीम के मुताबिक, उस समय शो में करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे।


खालेपुर गांव में हर साल नवंबर में दादा मियां के उर्स पर तीन दिवसीय मेला आयोजित होता है। इस बार पहली बार मेले में जलपरी शो लगाया गया था। शो में एक लड़की मछली जैसी पोशाक पहनकर पानी से भरे टैंक में करतब दिखाती थी। करीब 20 फीट लंबे और 10 फीट चौड़े टैंक में लगभग 20 हजार लीटर पानी भरा था। टैंक के बाहर कांच की दीवार लगाई गई थी। इसी कांच के टूटने से हादसा हुआ।


घटना के सम्बन्ध में फखरपुर थाना प्रभारी राजकुमार राजभर ने बताया कि जलपरी शो के आयोजन की अनुमति नहीं ली गई थी। उर्स कमेटी के अध्यक्ष वाजिद खान और शो संचालक शादाब समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेला कमेटी अध्यक्ष और जलपरी शो संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में टैंक में पानी का दबाव अधिक होने के कारण उसके फटने की बात सामने आई है। उन्होंने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।