इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर

मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर

03 Nov 2026

पटना, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। बिहार में मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में सोमवार देर रात एक घर में घुसे सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने पकड़े जाने के डर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में एक महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।


गोलीबारी में जान गंवाने वालों की पहचान अशोक यादव (45) और फूलो देवी (40) के रूप में हुई है। फूलो देवी के पेट में गोली लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, अशोक यादव को सीने और जांघ में गोली लगी थी। इसके अलावा विजेंद्र यादव (45) के गले और धनिकलाल यादव के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस को बलिराजगढ़ गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपित एएसआई पुलिस पिकेट में तैनात था और उसका गांव की एक महिला से कथित अवैध संबंध था। इसी वजह से उसका गांव में आना-जाना था।


एसपी के मुताबिक, सोमवार देर रात भी आरोपित गांव पहुंचा था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और घर के अंदर बंद कर दिया। खुद को लोगों से घिरा देखकर आरोपित ने कमरे के अंदर से तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अशोक यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, फूलो देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उसे सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


एसपी ने घोषणा की है कि आरोपित एएसआई के बारे में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है।