इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान

नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान

03 Nov 2026

यरुशलम (इजराइल), 03 नवंबर (एजेंसी)। इजराइली संसद (नेसेट) के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी लिकुड के नेता और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आतंकवाद विरोधी दलों से राष्ट्रीय सरकार बनाने सहयोग देने का आह्वान किया है। नेतन्याहू ने सोमवार रात सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "इजराइली जनता ऐसी सरकार नहीं चाहती जो राअम और जॉइंट लिस्ट जैसे दलों पर निर्भर हो। यह दल आतंकवाद का समर्थन करते हैं। यहूदी राष्ट्र के अस्तित्व को नकारते हैं।"


द यरुशलम पोस्ट और द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, "पहले दिन से ही हमने एक व्यापक राष्ट्रीय सरकार बनाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।" नेतान्याहू ने कहा, "यहूदी जनता के स्पष्ट बहुमत ने लिकुड को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है और मुझे प्रधानमंत्री के तौर पर अगली सरकार का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है। हम अपने सहयोगियों और किसी भी अन्य ऐसी पार्टी के साथ मिलकर एक व्यापक राष्ट्रीय सरकार बनाना चाहते हैं। आतंकवाद विरोधी दल हमारे साथ आएं।।"


नेतान्याहू ने कहा, "मैं इस विषय पर खुले दिल से बातचीत करने के लिए तैयार हूं।" पिछले हफ्ते हुए चुनाव के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने राष्ट्रीय सरकार बनाने की बात कही है। चुनाव नतीजों में लिकुड पार्टी ने 27 सीटें जीतीं हैं। लिकुड पार्टी के नेता नेतन्याहू के गुट के पास कुल 53 सीटें हैं। 120 सदस्यीय नेसेट के चुनाव में यशार पार्टी ने 21 सीटें जीतीं और इसके चेयरमैन गादी आइसेनकोट के गुट के पास कुल 48 सीटें आई हैं। वहीं, अरब पार्टियों ने 19 सीटें जीतीं। इनमें राअम पार्टी प्रमुख है। यह मुख्य रूप से इजराइल में रहने वाले अरब नागरिकों और बेडौइन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली एक अरब-इस्लामी राजनीतिक पार्टी है।


उधर, बुधवार को राष्ट्रपति हर्जोग के सामने चुनाव के आधिकारिक नतीजे पेश किए जाएंगे। लिकुड पार्टी ने कहा कि इस प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष ने इस मांग को ठुकरा दिया है। लिकुड पार्टी का दावा है कि अरब पार्टियों ने वोट "चुरा" लिए हैं। इजराइल के उच्चतम न्यायालय के जज नोम सोहलबर्ग ने भी इस मांग को खारिज कर दिया। इस समय 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में विदेशी दखलंदाजी के संदेह की जांच चल रही है।


सोहलबर्ग की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने स्पष्ट किया कि अगर ये आरोप साबित भी हो जाएं तो भी इतने गंभीर नहीं हैं कि चुनाव के नतीजों को बदल सकें। समिति ने कहा कि चुनाव "सही तरीके से कराए गए।" ये दावे इस आरोप के इर्द-गिर्द हैं कि कतर या अन्य विदेशी ताकतों ने अरब मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और चुनाव को प्रभावित करने के लिए गुप्त रूप से फंडिंग की। इन आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और उम्मीद है कि शिन बेट और मोसाद जल्द ही अपनी जांच पूरी कर लेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति बुधवार को चुनाव नतीजों को औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान करेगी। इसके बाद इन्हें राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। लिकुड पार्टी इसका विरोध करने पर विचार कर रही है।