इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें भारत ने कमांडो कार्रवाई करके सोमालिया तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया मधुबनी में शोहदा एएसआई की फायरिंग में महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ग्रामीण गंभीर पुणे मेट्रो के विस्तार से शहर के विकास को मिलेगी नई गति: प्रधानमंत्री एएफसी एशियन कप 2027 स्थगित, अब 23 दिसंबर 2027 से 21 जनवरी 2028 तक होगा टूर्नामेंट दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त, जायसवाल और राठौड़ ने जड़े शतक हाइलो ओपन-2026 का खिताब जीतकर पीवी सिंधु विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे सुलतानपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत उप्र में दो आईपीएस अफसराें के तबादले राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं ईवीएम ने रोकी वोटिंग, कहीं मतदान का बहिष्कार खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन जीएसटी फ्रॉड में फंसने से परेशान युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में अलीगढ़ पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप नेतन्याहू का आतंकवाद विरोधी दलों से लिकुड के साथ आने का आह्वान नोएडा : पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बहराइच : बिना अनुमति चल रहा जलपरी शो का टैंक फटने से 15 घायल, आयोजक समेत चार गिरफ्तार प्रेमी के नंबर ब्लॉक करने से क्षुब्ध होकर नर्सिग छात्रा ने किया था सुसाइड, आरोपित प्रेमी गिरफ्तार अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा हत्या के मामले में वांछित दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट वकीलों को गुंडा कहने पर एतराज जताया दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में फैसला अब 28 नवंबर को कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कोर्ट से राहत चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल पूरा, आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेड अलर्ट सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को नई धार देने की तैयारी में : रक्षा मंत्री भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा

अमेठी: पुलिस मुठभेड़ में 33 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, साथी भी दबोचा

03 Nov 2026

अमेठी, 03 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल गिरने से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार आरोपियों में वकील उर्फ सेनापति निवासी इटौंजा, थाना कुमारगंज, अयोध्या पर चार जिलों में चोरी, लूट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके साथी चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।


पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि मंगलवार की सुबह तड़के ही अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा था । तभी क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र एवं शिवरतनगंज पुलिस के साथ कुकहा रामपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरे बैसन मजरे जैतपुर में हुई चोरी के आरोपी मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस ने रोकना चाहा तो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ सेनापति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, सात जोड़ी पायल, छह बिछिया, सोने-चांदी के अन्य जेवरात और चोरी के सामान की बिक्री के 15 हजार रुपये बरामद हुए। वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई।


पूछताछ में आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले बाजार शुक्ल क्षेत्र के नेवाजगढ़ कैथन और 10 दिन पहले शिवरतनगंज के पूरे बैसन में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।