इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें पांच करोड़ के जेवरात चोरी कांड का खुलासा, गैंग का एक सदस्य महाराष्ट्र से गिरफ्तार सांसद सुधाकर सिंह की हिरासत पर लोकसभा स्पीकर सख्त, नवादा के डीएम - एसपी की भूमिका की होगी जांच योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मदद बबलू श्रीवास्तव लखनऊ की सीबीआई कोर्ट से 20 साल पुराने अपहरण केस में बरी दिखावे से दूर परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं पंकज त्रिपाठी विजय सेतुपति की 'पॉकेट नॉवेल' की रिलीज डेट का ऐलान 'मातृभूमि' की स्क्रिप्ट पर सलमान खान ने दी सफाई जियो हॉटस्टार पर छाई फिल्म 'झाड़फूंक' क्रिप्टो करेंसी मार्केट में चौतरफा गिरावट, 76 हजार डॉलर से भी नीचे लुढ़का बिटकॉइन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के कप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी, 17 सदस्यीय टीम घोषित मुंबई के क्रिकेट संग्रहालय में दिखेंगी गांगुली, द्रविड़ और धोनी की ऐतिहासिक जर्सी अंडर-19 एशिया कप में ईशान, सहवाग और रायचंदानी का बेहतरीन प्रदर्शन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया नारियल की खेती करने वाले किसान की बेटी ब्रिडनी ने रचा इतिहास, साइकिलिंग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने वालों के खिलाफ मुकदमे के लिए पतंजलि में बनेगी विशेष टीम : रामदेव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रंग-कोडित व्यवस्था लागू, जनरल और रिजर्व यात्रियों के लिए अलग-अलग गेट सीबीआई ने कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर दिल्ली समेत सात राज्यों को फिर से एक मौका दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार महाराष्ट्र के 87.45 लाख किसानों के खातों में 4,372 करोड़ रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा बैंक धोखाधड़ी मामले में फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तकों व अन्य के ठिकानों पर सीबीआई का छापा कतर के अमीर ने ईरान के परमाणु प्रस्ताव पर ट्रंप से बात की फ्रांस में सरकार के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल में 16 लाख लोग सड़कों पर उतरे दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले वकील और कोर्ट स्टॉफ को हाई कोर्ट से राहत, कर सकेंगे बीएस-6 मानक पूरा न करने वाले वाहनों का इस्तेमाल सुप्रीम कोर्ट को बीसीआई ने बताया- लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा की बाधा हटाई गई गंभीर आपराधिक आरोपों वाले नेताओं को मंत्री बनाने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज
बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

बहुचर्चित पुजारी हत्याकांड का खुलासा: पोते की मौत के प्रतिशोध में की गई थी नृशंस हत्या, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

05 Nov 2026

कटिहार, 05 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसोता गांव में पुजारी हीरालाल मंडल की नृशंस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त 65 वर्षीय अनंतलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अंधविश्वास और प्रतिशोध के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त के पूजा स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक का टूटा हुआ रुद्राक्ष माला भी बरामद कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बारसोई के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) ने वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर गांव के ही तीन लोगों की संलिप्तता उजागर की। इसके बाद संदेही अनंतलाल मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


पूछताछ में गिरफ्तार अनंतलाल मंडल ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसके छह माह के पौत्र की असमय मृत्यु हो गई थी। उसे पक्का संदेह था कि पुजारी हीरालाल मंडल ने जादू-टोना कर उसके मासूम पौत्र की जान ली है। इसी आक्रोश में उसने अपने दो पुत्रों रिंकू मंडल एवं शंभू मंडल के साथ मिलकर पुजारी की हत्या की साजिश रची। बीते 2 नवंबर को तीनों ने मिलकर गला घोंटकर और चाकू मारकर हीरालाल की हत्या कर दी। इसके बाद कथित तौर पर अनुष्ठान के उद्देश्य से मृतक की जीभ काट ली और शव को झिंझल के पेड़ से लटका दिया था।


उल्लेखनीय है कि घटना के बाद मृतक की पत्नी तिलिया देवी के लिखित आवेदन पर आजमनगर थाने में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था तथा एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की थी। पुलिस के अनुसार, घटना में संलिप्त अन्य दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है।