06 Nov 2026
मुंबई, 06 नवंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त 304 तहसीलों के पात्र किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित पांच हजार रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता का वितरण किया गया है। राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव पाटील ने कहा कि राज्य कोई भी पात्र सूखाग्रस्त किसान इस सहायता से वंचित नहीं रहने पाएगा।
5 नवंबर 2026 तक राज्य के 87 लाख 45 हजार 669 किसानों के बैंक खातों में कुल 4 हजार 372 करोड़ 83 लाख रुपये की सहायता राशि जमा की जा चुकी है। शेष पात्र किसानों को भी सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। तकनीकी समस्याओं को दूर कर सभी पात्र किसानों तक आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी। यह जानकारी राज्य के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद जाधव पाटील ने दी।
राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए किसानों को त्योहार के दौरान आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पात्र किसानों को पांच-पांच हजार रुपये दिवाली अग्रिम सहायता देने की घोषणा की थी। इसके अनुसार राजस्व, राहत एवं पुनर्वास तथा कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहायता वितरण की प्रक्रिया पूरी की। किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा करने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार के इस निर्णय से लाखों किसानों को आर्थिक राहत मिली है।
विभागवार दिवाली अग्रिम सहायता का वितरण
1. अमरावती विभाग
अमरावती विभाग के 12 लाख 82 हजार 203 किसानों के बैंक खातों में 641 करोड़ 10 लाख रुपये जमा किए गए हैं।
इसमें अकोला जिले के 1 लाख 62 हजार 152 किसानों को 81 करोड़ 8 लाख रुपये, अमरावती जिले के 3 लाख 6 हजार 709 किसानों को 153 करोड़ 35 लाख रुपये, बुलढाणा जिले के 4 लाख 25 हजार 833 किसानों को 212 करोड़ 92 लाख रुपये, वाशिम जिले के 1 लाख 59 हजार 508 किसानों को 79 करोड़ 75 लाख रुपये तथा यवतमाल जिले के 2 लाख 28 हजार 1 किसानों को 114 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
2. छत्रपति संभाजीनगर विभाग
इस विभाग के 33 लाख 36 हजार 360 किसानों के खातों में कुल 1 हजार 668 करोड़ 18 लाख रुपये जमा किए गए हैं।
इसके तहत बीड जिले के 6 लाख 12 हजार 93 किसानों को 306 करोड़ 5 लाख रुपये, छत्रपति संभाजीनगर जिले के 4 लाख 44 हजार 382 किसानों को 222 करोड़ 19 लाख रुपये, धाराशिव जिले के 3 लाख 47 हजार 72 किसानों को 173 करोड़ 54 लाख रुपये, हिंगोली जिले के 2 लाख 12 हजार 760 किसानों को 106 करोड़ 38 लाख रुपये, जालना जिले के 4 लाख 38 हजार 844 किसानों को 219 करोड़ 42 लाख रुपये, लातूर जिले के 3 लाख 81 हजार 961 किसानों को 190 करोड़ 98 लाख रुपये, नांदेड़ जिले के 5 लाख 62 हजार 868 किसानों को 281 करोड़ 43 लाख रुपये तथा परभणी जिले के 3 लाख 36 हजार 380 किसानों को 168 करोड़ 19 लाख रुपये की सहायता दी गई है।
3. कोंकण विभाग
कोंकण विभाग के 63 हजार 647 किसानों के बैंक खातों में 31 करोड़ 82 लाख रुपये जमा किए गए हैं।
इसमें पालघर जिले के 8 हजार 213 किसानों को 4 करोड़ 11 लाख रुपये, रायगढ़ जिले के 2 हजार 218 किसानों को 1 करोड़ 11 लाख रुपये, रत्नागिरी जिले के 22 हजार 494 किसानों को 11 करोड़ 25 लाख रुपये तथा सिंधुदुर्ग जिले के 30 हजार 722 किसानों को 15 करोड़ 36 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
4. नागपुर विभाग
नागपुर विभाग के 7 लाख 50 हजार 41 किसानों के खातों में 375 करोड़ 2 लाख रुपये जमा किए गए हैं।
इसमें भंडारा जिले के 1 लाख 158 किसानों को 50 करोड़ 8 लाख रुपये, चंद्रपुर जिले के 2 लाख 629 किसानों को 100 करोड़ 31 लाख रुपये, गढ़चिरौली जिले के 30 हजार 788 किसानों को 15 करोड़ 39 लाख रुपये, गोंदिया जिले के 74 हजार 910 किसानों को 37 करोड़ 46 लाख रुपये, नागपुर जिले के 1 लाख 92 हजार 766 किसानों को 96 करोड़ 38 लाख रुपये तथा वर्धा जिले के 1 लाख 50 हजार 790 किसानों को 75 करोड़ 40 लाख रुपये की सहायता वितरित की गई है।
5. नासिक विभाग
नासिक विभाग के 18 लाख 7 हजार 32 किसानों के बैंक खातों में कुल 903 करोड़ 52 लाख रुपये जमा किए गए हैं।
इसके तहत अहिल्यानगर जिले के 8 लाख 7 हजार 284 किसानों को 403 करोड़ 64 लाख रुपये, धुले जिले के 65 हजार 930 किसानों को 32 करोड़ 97 लाख रुपये, जलगांव जिले के 4 लाख 8 हजार 635 किसानों को 204 करोड़ 32 लाख रुपये, नंदुरबार जिले के 1 लाख 7 हजार 534 किसानों को 53 करोड़ 77 लाख रुपये तथा नासिक जिले के 4 लाख 17 हजार 649 किसानों को 208 करोड़ 82 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
6. पुणे विभाग
पुणे विभाग के 15 लाख 6 हजार 386 किसानों के बैंक खातों में 753 करोड़ 19 लाख रुपये जमा किए गए हैं।
इसमें कोल्हापुर जिले के 74 हजार 893 किसानों को 37 करोड़ 45 लाख रुपये, पुणे जिले के 3 लाख 28 हजार 542 किसानों को 164 करोड़ 27 लाख रुपये, सांगली जिले के 2 लाख 6 हजार 600 किसानों को 103 करोड़ 30 लाख रुपये, सातारा जिले के 3 लाख 1 हजार 467 किसानों को 150 करोड़ 73 लाख रुपये तथा सोलापुर जिले के 5 लाख 94 हजार 884 किसानों को 297 करोड़ 44 लाख रुपये की सहायता वितरित की गई है।
तकनीकी समस्याएं दूर कर शेष किसानों को भी मिलेगी सहायता
इस बीच, कुछ किसानों के बैंक खातों से संबंधित तकनीकी समस्याओं, खाते की जानकारी में त्रुटियों तथा अन्य कारणों से सहायता राशि जमा होने में देरी हुई है। ऐसे किसानों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें भी आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है।
मंत्री मकरंद जाधव पाटील ने कहा कि राज्य का एक भी पात्र सूखाग्रस्त किसान इस सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार सहायता वितरण की प्रक्रिया पर लगातार नजर रख रही है। जिन किसानों के खातों में तकनीकी कारणों से राशि जमा नहीं हो पाई है, उनकी समस्याएं दूर होने के बाद शेष पात्र किसानों के बैंक खातों में भी पांच हजार रुपये की दिवाली अग्रिम सहायता जमा की जाएगी।
मंत्री पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार सूखे की मार झेल रहे किसानों को त्योहार के अवसर पर आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र किसानों तक सहायता पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।----------------------